मोंगर गांव से दर्जनों श्रद्धालुओं बोल बम के लिए हुए रवाना
मोंगर गांव से दर्जनों श्रद्धालुओं बोल बम के लिए हुए रवाना ...और पढ़ें

मोंगर गांव से दर्जनों श्रद्धालुओं बोल बम के लिए हुए रवाना
संवाद सूत्र, लातेहार : बाबा नगरी देवघर के लिए दर्जनों श्रद्धालुओं का जत्था रविवार को मोंगर गांव से रवाना हुए। इससे पूर्व मोंगर पूर्व पंचायत समिति सदस्य पिंटू रजक व मुखिया पति उमानाथ सिंह ने हनुमान जी का झंडा दिखाकर रवाना किया। शिव भक्तों ने बाबा नगरी देवघर पहुंचने के बाद पूरे प्रखंड की सुख समृद्धि एवं शांति की कामना करने की बात कही। इसके पूर्व पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोचार के साथ गाड़ी के पास मूर्त्ति की पूजा की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिंटू रजक ने कहा कि सावन के माह में लातेहार से कांवरिया का जत्था का जाना बहुत ही गौरव की बात है। इससे लातेहार के और लोगों को भी जाने की भावना जागेगी। सावन महीने में बाबा भोलेनाथ का दर्शन करने से सारी मनोकामना पूर्ण होती है। कहा कि विश्व से देवघर के लिए श्रावणी मेला में लाखों शिव भक्त बाबाधाम स्थित शिवलिंग में जल अर्पण करने जाते है। इनके सेवा करने से लातेहार जिले के लोगों पर बाबा भोलेनाथ की कृपा बरसेगी। उन्होंने लातेहार से जाने वाले कांवरिया जत्था को शुभकामना दी। इस मौके पर देवकी सिंह, राहुल कुमार, पिंटू कुमार, संतोष कुमार, संतोषी देवी, शंभू सिंह ,विनोद राम समेत कई लोग उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।