विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर संचालित चाइल्डलाइन की मनी पहली वर्षगांठ

By JagranEdited By:
Published: Thu, 02 Dec 2021 06:37 PM (IST)

संवाद सूत्र बरवाडीह ( लातेहार) महिला और बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरुवार

बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर संचालित चाइल्डलाइन की मनी पहली वर्षगांठ
बरवाडीह रेलवे स्टेशन पर संचालित चाइल्डलाइन की मनी पहली वर्षगांठ

संवाद सूत्र, बरवाडीह ( लातेहार) : महिला और बाल विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा गुरुवार को रेलवे स्टेशन में नाबालिग बच्चों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर चाइल्डलाइन का पहली वर्षगांठ बरवाडीह स्टेशन स्थित कार्यालय में केक काटकर मनाई गई। इस दौरान चाइल्ड लाइन से जुड़े टीम के सदस्यों के द्वारा आरपीएफ और रेलवे स्टेशन के अधिकारियों के साथ मिलकर अपने एक वर्ष की बेहतर उपलब्धि को यादगार में केक काट पहला वर्षगांठ मनाया। साथ ही साथ मौके पर मौजूद बच्चों को केक खिला कर उन्हें बधाई दी चाइल्ड लाइन के शंभू कुमार ने बताया कि हमारी टीम द्वारा 24 घंटे तक रोजाना रेलवे स्टेशन में बच्चे से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के लिए यात्रा के दौरान मानव तस्करी का शिकार न हो समेत किसी भी तरह की परेशानी होने पर उन्हें सुविधा मुहैया कराने का काम किया जाता है जिसको लेकर हमारी पूरी टीम तत्पर रहती है। टीम के सदस्य शिल्पा कुमारी ने बताया की रेलवे में किसी भी व्यक्ति को कोई बच्चा भूला भटका घायल गुमशुदा या ऐसा बच्चा जो अपनी पारिवारिक स्थिति के कारण शिक्षा-अशिक्षा व अन्य मूलभूत सुविधाओं नही ले पा रहा है। इन सभी दशाओं में उक्त बच्चों की मदद संस्था के द्वारा की जाएगी। आप किसी भी फोन से 1098 नंबर डायल करके ऐसे बच्चों की सूचना नजदीकी चाइल्डलाइन में कार्यरत स्वयंसेवी को दें ताकि उसकी मदद की जा सके। इस मौके पर राजीव रंजन ,शंकर कुमार, उदय कुमार, शंभू कुमार, मनीषा कुमारी ,शिल्पा देवी, मालती कुमारी, निर्मला कुमारी, दिव्या कुमारी, शिखा कुमारी, रवि शंकर, शंभू गोस्वामी ,कंचन कुमार समेत कई अन्य कर्मी और बच्चे मौजूद थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।