Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आकर्ष सजी थी चरनी, आधी रात प्रभु जन्मे

    जागरण संवाददाता लातेहार जिले में क्रिसमस के त्योहार की तैयारियां गुरुवार शाम को पूरी

    By JagranEdited By: Updated: Thu, 24 Dec 2020 07:19 PM (IST)
    Hero Image
    आकर्ष सजी थी चरनी, आधी रात प्रभु जन्मे

    जागरण संवाददाता, लातेहार : जिले में क्रिसमस के त्योहार की तैयारियां गुरुवार शाम को पूरी हो चुकी थी। शाम से ही गिरजा घरों में मसीही समुदाय के लोग प्रभु की स्तुति में लीन रहे। जिले के सभी चर्च में क्रिसमस को लेकर प्रार्थना सभा की विशेष तैयारी रही। लातेहार चर्च परिसर में प्रभु यीशु की आकर्षक चरनी सजाई गई। इसका दर्शन पूरे श्रद्धा भाव से मसीह समाज के लोग गुरुवार को करते नजर आए। क्रिसमस को लेकर गुरुवार को जिले के बाजारों में चहल-पहल रही। कोरोना महामारी के कारण हालांकि अन्य वर्ष की भांति इस वर्ष खरीदारी कम हुई। कई चर्च व लोगों के घरों में बीते वर्ष के बचे सजावट की सामग्रियों से ही इस वर्ष क्रिसमस मनाने की तैयारी की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खूब बिका क्रिसमस ट्री

    क्रिसमस की पूर्व संध्या पर ईसाई समाज के लोगों की भीड़ दुकानों पर उमड़ी। सबसे ज्यादा डिमांड केक की रही, इसके बाद गिफ्ट की दुकानों पर भी रौनक देखने को मिली। क्रिसमस पर्व धूमधाम से मनाने और अपनों को उपहार देने का उत्साह लोगों में देखते ही बन रहा था। दुकानों पर जमकर क्रिसमस ट्री और सांताक्लाज की बिक्री हुई।

    घर-घर तैयार हुई चरनी :

    प्रभु यीशु का जन्म चरनी में हुआ था। चरनी उस स्थान को कहते हैं जहां भेड़-बकरियों को रखकर उन्हें चारा दिया जाता था। अपने प्रभु के जन्म की झांकी को जीवंत रूप में महसूस करने के लिए मसीही समुदाय के लोग अपने-अपने घरों में चरनी बनाकर उसे क्रिसमस स्टार, क्रिसमस ट्री आदि से सजाने व्यस्त रहे। क्रिसमस को लेकर उत्साहित रहा मसीही समुदाय

    संवाद सूत्र, चंदवा (लातेहार) : वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप कम होने के बाद मसीही समुदाय द्वारा मनाए जाने वाले त्योहार क्रिसमस को लेकर बाजार में गहमागहमी दिखी। प्रखंड के आरसी, सीजीएम, मेनोनाइट, सीएएआई, एनडबलू जेल, जेम्स व एजी सभी चर्चाें को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। पूरे दिन क्रिसमस को लेकर कैरोल की धुन बज रही थी। मध्यरात्रि प्रभु यीशु का प्रतीकात्मक जन्म के बाद जन्मोत्सव मनाया गया। खुशी बांटने का पर्व है क्रिसमस

    फादर जार्ज मोनोपल्ली उर्फ धोती फादर, फादर जोसेफ एक्का, सिरिल टोप्पो, सुशील टोप्पो, पुष्पा मिज, सुमन सुनील सोरेंग, कुलदीप लकड़ा, जूलियस टोप्पो, प्रीति कुमारी, प्र्रेमा तिग्गा, ऋतु, प्रिसं, निक्की, पूनम, आश्विन टोप्पो, अवंती, सीमा, असीम, ऐलिस, एडविन ने बताया कि खुश पर्व खुशी बांटने का दिन है। इस दिन मसीही समुदाय के लोग प्रभु यीशु के प्रेम व शांति फैलाने के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लेते हैं।