Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वाह रे कांग्रेस! टिकट के लिए प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़ गए पार्टी कार्यकर्ता, उसके बाद जो हुआ...

    Updated: Wed, 28 Aug 2024 09:52 AM (IST)

    लातेहार में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो के सामने ही पार्टी कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। दो गुटों में बटे लातेहार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष से मनिका विधायक रामचंद्र सिंह की शिकायत की और उनपर अनदेखी करने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी और वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के काफी समझाने के बात कार्यकर्ता शांत हुए।

    Hero Image
    लातेहार कांग्रेस की ओर से अपनों के साथ संवाद कार्यक्रम का किया गया था आयोजन।

    संवाद सूत्र, लातेहार। झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के सामने मंगलवार को पार्टी कार्यकर्ता भिड़ गए।

    हुआ यह कि प्रदेश अध्यक्ष बैठक में सभी प्रखंड अध्यक्षों से उनकी बात सुन रहे थे। इसी दौरान, मनिका विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामचंद्र सिंह के कार्यकाल की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वह उन्हें सम्मान नहीं देते हैं। इसके बाद कार्यकर्ता दो गुटों में बंट गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    विधायक के पक्ष व विपक्ष में नारेबाजी करने लगे। काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए।

    अभी नहीं किया जा रहा प्रत्याशियों का चयन

    वित्त मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि अभी चुनाव के लिए प्रत्याशियों का चयन नहीं किया जा रहा है, जिसे लेकर दोनों गुट के लोग मारपीट करने पर उतारू हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व टिकट के लिए उम्मीदवार चयन करेगा। इसके बाद दोनों पक्ष शांत हुआ।

    हेमंत सरकार को अस्थिर करने की साजिश: केशव महतो

    लातेहर शहर के होटल सेलेब्रेशन के सभागार में कांग्रेस की ओर से अपनों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित था। बैठक में विधानसभा में कांग्रेस की दावेदारी मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया।

    कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व व आईएनडीआइए से मनिका विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी देने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड सरकार जो काम कर रही है, उसे गांव-गांव पहुंचाने की जरूरत है।

    उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को अस्थिर करने के लिए तरह-तरह की साजिश रच रही है।

    यह भी पढ़ें: Jharkhand Politics: सरयू राय की बढ़ी टेंशन, गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में विधायक को समन

    Champai Soren: 'अस्तित्व संकट में आ जाएगा...', चंपई सोरेन ने BJP ज्वाइन करने से पहले लिखी लंबी-चौड़ी पोस्ट

    comedy show banner