Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों ने की मारपीट,एक घायल, मामला दर्ज

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 14 Feb 2022 10:29 PM (IST)

    संवाद सूत्र लातेहार सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को ले

    Hero Image
    जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों ने की मारपीट,एक घायल, मामला दर्ज

    संवाद सूत्र, लातेहार : सदर थाना क्षेत्र के आरागुंडी गांव में सोमवार की सुबह जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आरागुंडी गांव निवासी अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय ग्रामीणों एवं स्वजनों के सहयोग से घायल युवक को सदर अस्पताल लातेहार लाया गया। जहां चिकित्सक डॉ. अखिलेश्वर प्रसाद के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। इधर युवक ने लातेहार थाना में आवेदन देकर आरागुंडी गांव निवासी कामेश्वर यादव पर मारपीट कर जान से मारने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने अपने आवेदन में लिखा है कि कामेश्वर यादव जमीन बंटवारा के नाम से घर में बुलाकर लाठी डंडे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई है। बेतला में बंदूक के साथ दो शिकारी गिरफ्तार संवाद सूत्र, बेतला (लातेहार) : पलामू टाइगर रिजर्व वन क्षेत्र से इन दिनों लगातार वन विभाग की टीम जंगल में भ्रमण कर शिकारियों पर लगातार शिकांजा कस रही है। डीएफओ कुमार आशीष ने बताया कि बेतला रेंजर प्रेम प्रसाद वनपाल उमेश दुबे के नेतृत्व में लगातार क्षेत्र में शिकारियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान सोमवार को बरवाडीह के चुगरू गांव के कृष्णा सिंह और अशोक सिंह को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार कृष्णा सिंह व अशोक सिंह ने बताया की हमलोग पांच लोग शिकार करने निकले थे। जिसमें तीन लोग फरार हो गए इन सभी लोगों के पास से पांच बंदूक बरामद हुई है बंदूक की मारक क्षमता इतनी अधिक है कि इससे किसी भी जानवर को मार दिया जाए तो मौत आसानी से हो जाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें