Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Indian Railway ने यात्रियों को त्यौहारों के मौके पर दिया तोहफा, चलाई जाएगी गांधीधाम–सियालदह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन

    Updated: Tue, 16 Sep 2025 04:32 PM (IST)

    त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल द्वारा गांधीधाम–सियालदह–गांधीधाम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। यह ट्रेन धनबाद गोमो पारसनाथ हजारीबाग रोड और कोडरमा होकर गुजरेगी। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी इकबाल ने बताया कि 09437 गांधीधाम–सियालदह स्पेशल का परिचालन बुधवार को 17 24 सितंबर 1 और 8 अक्टूबर को होगा।

    Hero Image
    गांधीधाम–सियालदह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन बुधवार से शुरू होने जा रहा है।

    संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) ।  त्योहारों पर यात्रियों की सुविधा को देखते हुए पूर्व मध्य रेल धनबाद मंडल द्वारा गांधीधाम–सियालदह–गांधीधाम के बीच स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी।

    यह ट्रेन धनबाद, गोमो, पारसनाथ, हजारीबाग रोड और कोडरमा होकर गुजरेगी। वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक सह वरीय जनसंपर्क अधिकारी इकबाल ने बताया कि 09437 गांधीधाम–सियालदह स्पेशल का परिचालन बुधवार को 17, 24 सितंबर, 1 और 8 अक्टूबर को होगा। 

    जबकि 09438 सियालदह–गांधीधाम स्पेशल शनिवार को 20, 27 सितंबर, 4 और 11 अक्टूबर को चलेगी। 09437 ट्रेन गांधीधाम से शाम 6:25 बजे खुलकर अगले दिन सुबह 8:15 बजे कोडरमा, 8:55 बजे हजारीबाग रोड, 9:20 बजे पारसनाथ, 9:38 बजे गोमो और 10:05 बजे धनबाद पहुंचेगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसी दिन दोपहर 4:15 बजे सियालदह पहुंचेगी। वहीं, 09438 ट्रेन सियालदह से सुबह 5:15 बजे खुलेगी, 10:30 बजे धनबाद, 11 बजे गोमो, 11:18 बजे पारसनाथ, 11:43 बजे हजारीबाग रोड और 12:23 बजे कोडरमा पहुंचेगी व अगले दिन तड़के लगभग 2 बजे गांधीधाम पहुंचेगी।