Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शिव चर्चा और भजन कीर्तन का हुआ आयोजन

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 20 Apr 2022 06:38 PM (IST)

    शिव चर्चा का भजन कीर्तन का आयोजन ...और पढ़ें

    Hero Image
    शिव चर्चा और भजन कीर्तन का हुआ आयोजन

    शिव चर्चा और भजन कीर्तन का हुआ आयोजन

    संवाद सूत्र, मरकच्चो (कोडरमा): प्रखंड मुख्यालय स्थित कोटवार मोहल्ला में बुधवार को शिव चर्चा महिला मंडली ने शिव चर्चा व भजन कीर्तन का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवभक्त गायत्री देवी ने शिव वंदना प्रस्तुत कर की। कार्यक्रम में अगल-बगल की सैकड़ों महिला शिव भक्तों ने भाग लिया। इस दौरान उपस्थित शिव भक्तों को कांति देवी, प्रमिला देवी, अजनास देवी आदि ने देवों के देव महादेव शिव की महिमा की विस्तृत जानकारी दी। इसके बाद शिव पर आधारित भजनों का दौर शुरू हुआ जो देर शाम तक चलता रहा। उपस्थित स्थानीय भजन गायिकाओं ने एक से बढ़कर एक भगवान शिव पर आधारित भजन को प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर रेवंती देवी, समरी देवी, संजू देवी, संगीता देवी, मीरा कुमारी, अंजू देवी, चंदा देवी, बबीता देवी, कृष्णा देवी, कौशल्या देवी, मंजू देवी, सरिता देवी, चंपा देवी, किरण देवी आदि उपस्थित थीं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें