विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा के निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान बिगड़ी महिला की हालत, रांची ले जाने के दौरान मौत; परिजनों का हंगामा

Published: Thu, 15 Oct 2026 11:52 AM (IST)

झुमरीतिलैया के ग्रीन पार्क निजी अस्पताल में प्रसव के बाद 21 वर्षीय महिला रिद्धि कुमारी की हालत बिगड़ने पर रांची ...और पढ़ें

निजी अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए परिजन। जागरण

निजी अस्पताल के बाहर हंगामा करते हुए परिजन। जागरण

HighLights

  1. झुमरीतिलैया के निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत।

  2. परिजनों ने इलाज में लापरवाही और पैसे मांगने का आरोप लगाया।

जागरण टीम, कोडरमा। झुमरीतिलैया के ग्रीन पार्क निजी हॉस्पिटल में बुधवार रात प्रसव के दौरान 21 वर्षीय महिला की हालत बिगड़ने और रांची रेफर किए जाने के बाद रास्ते में मौत हो गई। मृतका की पहचान डोमचांच के शिवसागर निवासी विकास कुमार की पत्नी रिद्धि कुमारी के रूप में हुई है।

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने शव लेकर अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और पैसे की मांग को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं।

दलाल के माध्यम से निजी अस्पताल पहुंची थी प्रसूता: स्वजनों के अनुसार, रिद्धि को दलाल के माध्यम से सदर अस्पताल से ग्रीन पार्क निजी हॉस्पिटल पहुंचाया गया था। स्वजनों का आरोप है कि महिला की बच्चेदानी का दोबारा ऑपरेशन किया गया। इसके बाद उसकी ब्लीडिंग नहीं रुक रही थी।

स्थिति बिगड़ने पर उसे खून चढ़ाया गया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे रांची रेफर कर दिया, लेकिन बरही पहुंचते ही रास्ते में उसकी मौत हो गई।

koderma hungama

40 हजार देने के बाद 10 हजार रुपये और मांगने का आरोप: मृतका के स्वजनों का दावा है कि इलाज के लिए 40 हजार रुपये देने के बावजूद उनसे 10 हजार रुपये और मांगे जा रहे थे। परिजनों के अनुसार, रिद्धि को प्रसव के लिए बुधवार को ही अस्पताल लाया गया था। महिला की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया और इलाज की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

मामले में जांच के बाद ही इलाज में लापरवाही और अन्य आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल घटना के बाद अस्पताल के डॉक्टर और प्रबंधक हंगामा के कारण गायब हैं। 

यह भी पढ़ें- कोडरमा में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, एक्सपायरी जूस और खराब ब्रेड बरामद; 60 किलो मोमो जब्त

यह भी पढ़ें- कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी का धनबाद तक विस्तार संभव, नालंदा व राजगीर के लिए सीधी ट्रेन; मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव