विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी का धनबाद तक विस्तार संभव, नालंदा व राजगीर के लिए सीधी ट्रेन; मुख्यालय को भेजा प्रस्ताव

Published: Wed, 14 Oct 2026 05:24 PM (IST)

कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी ट्रेन का धनबाद तक विस्तार करने का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। इससे धनबाद, पारसनाथ और हजारीबाग ...और पढ़ें

धनबाद, पारसनाथ और हजारीबाग रोड के यात्रियों को पटना, नालंदा व राजगीर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

धनबाद, पारसनाथ और हजारीबाग रोड के यात्रियों को पटना, नालंदा व राजगीर के लिए सीधी ट्रेन सुविधा मिलेगी।

HighLights

  1. कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी का धनबाद तक विस्तार का प्रस्ताव।

  2. रेलवे मुख्यालय को भेजा गया है यह महत्वपूर्ण सुझाव।

  3. धनबाद, पारसनाथ, हजारीबाग रोड यात्रियों को मिलेगा लाभ।

संवाद सत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। कोडरमा से दानापुर के बीच चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस का धनबाद तक विस्तार की उम्मीद है। रेलवे इसकी संभावना तलाश रही है। ट्रेन का विस्तार का सुझाव गया है।

धनबाद के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने विधायक राज सिन्हा को बताया कि संबंधित सुझाव व प्रस्ताव मुख्यालय को भेजा गया है। 13234 दानापुर-कोडरमा इंटरसिटी दानापुर से सुबह 6ः40 पर खुल कर दोपहर 2:10 पर कोडरमा पहुंचती है।

ट्रेन नंबर 13233 कोडरमा-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस कोडरमा से दोपहर 2:40 पर खुल कर रात 9:45 पर दानापुर पहुंचती है। ट्रेन के धनबाद तक विस्तार हो जाने से धनबाद पारसनाथ हजारीबाग रोड के यात्रियों को भी पटना समेत नालंदा व राजगीर के लिए भी सीधी ट्रेन मिल सकेगी। सुबह पटना से चल कर दोपहर में धनबाद और शाम में धनबाद से पटना पहुंचने का विकल्प मिल जाएगा।

दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में शराब बरामद, दो गिरफ्तार

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की गुरपा ओपी टीम ने ट्रेन संख्या 13233 अप कोडरमा-राजगीर-दानापुर एक्सप्रेस के साधारण कोच में संदिग्ध अवस्था में दो युवक पकड़ा। उनकी पहचान नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र के बड़ेपुर गांव निवासी गोलू कुमार (20) और रवि कुमार (19) के रूप में हुई।

तलाशी में उनके पिट्टू बैग से मैजिक मूवमेंट वोडका की 750 एमएल की 11 बोतलें मिलीं। शराब की कुल मात्रा 8.25 लीटर और कीमत 9020 रुपये आंकी गई। इंस्पेक्टर दीपक कुमार के अनुसार, पूछताछ में युवकों ने झारखंड से शराब लाकर बिहार में ऊंची कीमत पर बेचने की बात स्वीकार की। आरपीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई के लिए उत्पाद विभाग को सौंप दिया।