विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा घाटी में आधी रात सड़क हादसा, ढलान पर फेल हुआ ट्रेलर का ब्रेक; टक्कर में चालक की मौत

By Anup SinhaEdited By: Mansi Kumari
Published: Mon, 14 Sep 2026 08:50 AM (IST)

कोडरमा घाटी में देर रात दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हो गई, जिसमें एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई ...और पढ़ें

HighLights

  1. कोडरमा घाटी में देर रात दो ट्रेलरों की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में एक ट्रेलर चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत।

जागरण संवाददाता, कोडरमा। कोडरमा घाटी के मेघातरी कालीमंडा के समीप रविवार की देर रात करीब 12 बजे दो टेलरों के बीच हुई भीषण टक्कर में एक चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मृत चालक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया। वहीं दूसरे ट्रेलर का चालक केबिन में काफी देर तक फंसा रहा। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार दोनों ट्रेलर रांची की ओर से आ रहे थे और कोडरमा के रास्ते बिहार की ओर जा रहे थे। दोनों ट्रेलर घाटी में आगे-पीछे चल रहे थे। इसी दौरान मेघातरी के समीप ढलान वाली जगह पर पीछे से आ रहे ट्रेलर का ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रेलर ने आगे चल रहे ट्रेलर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों की नींद खुल गई।

देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायल चालक को केबिन से बाहर निकाला गया।

पुलिस ने मृतक और घायल चालक को सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां घायल का इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की पहचान नहीं हो सकी थी। पुलिस पहचान की प्रक्रिया में जुटी है। 

यह भी पढ़ें- सिद्धार्थ नगर में गणेश चतुर्थी की मूर्ति लेकर लौटते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

यह भी पढ़ें- गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रतापगढ़ में हादसा, टॉयर फटने से पिकअप वाहन पलटा; घायल पांच लोगों में तीन की हालत गंभीर