सिद्धार्थ नगर में गणेश चतुर्थी की मूर्ति लेकर लौटते समय हादसा, पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
सिद्धार्थ नगर के इटवा में गणेश चतुर्थी की मूर्ति लेकर लौट रहे बाइक सवार दो व्यक्तियों की पिकअप की टक्कर ...और पढ़ें

पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत।
HighLights
गणेश चतुर्थी की मूर्ति लेकर लौटते समय हुआ हादसा।
पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत।
इटवा के कठेला थाना क्षेत्र में हुई यह दुखद घटना।
जागरण संवाददाता, इटवा। कठेला थाना क्षेत्र में रविवार रात करीब आठ बजे पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हादसा कठेला और बिंदुआरी के बीच पुल के पास हुआ। दुर्घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई।
ग्राम पंचायत सिसवा के देवीयापुर गांव निवासी 30 वर्षीय शिव कुमार पुत्र सत्तन गुप्ता और 80 वर्षीय गुरु प्रसाद लाल श्रीवास्तव पुत्र कोदई लाल गणेश चतुर्थी की मूर्ति लाने बजरा भारी गए थे। मूर्ति लेकर लौटते समय दोनों बाइक से वापस आ रहे थे।
कठेला और बिंदुआरी के बीच पुल के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में शिव कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल गुरु प्रसाद को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वास्थ्य कर्मियों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
इसके बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू की। दो लोगों की मौत की सूचना मिलते ही स्वजन में कोहराम मच गया। एक साथ दो मौतों से देवीयापुर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों गणेश चतुर्थी की मूर्ति लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसा हो गया।
