विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अंबेडकरनगर में सड़क हादसा: तेज रफ्तार बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत

Published: Sun, 13 Sep 2026 08:45 PM (IST)

अंबेडकरनगर में तेज रफ्तार बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा की मौत।

बोलेरो जीप की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजा की मौत।

HighLights

  1. तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर।

  2. हादसे में मामा-भांजे की मौके पर मौत।

  3. बोलेरो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार।

संवाद सूत्र, भीटी। अनियंत्रित तेज रफ्तार बोलेरो जीप बाइक में टक्कर मार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की ट्राली व हैंडपाइप को तोड़ते हुए सड़क किनारे ट्रांसफार्मर वाले बिजली के खम्भे से टकराकर रुक गई। इससे बाइक सवार मामा-भांजे की मौत हो गयी। दुर्घटना के बाद चालक व उसमें सवार लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।

आक्रोश देख मौके पर महरुआ थानाध्यक्ष समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद हैं। सुलतानपुर जिले के दोस्तपुर के गांव रायभानपुर के दुर्गा प्रसाद पांडेय अपने भांजे जयसिंहपुर के सेमरी के शिवम के साथ बाइक द्वारा दोपहर दोस्तपुर बाजार गए थे।

शिवम इंटरमीडिएट का छात्र है। शाम करीब सात बजे दोनों वहां से घर लौट रहे थे। शाम करीब सात बजे वे दोस्तपुर मार्ग पर महरुआ के नसीरपुर बाजार पहुंचे थे।

इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो जीप अनियंत्रित हो गयी और बाइक में पीछे से टक्कर मार सड़क किनारे खड़ी ट्राली से टकरा गई। मामा-भांजे उछलकर गिर गए और बाइक बोलेरो में फंस गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रॉली खिसककर कुछ दूर चली गयी। इसके बाद वहां इंडिया मार्का हैंड पाइप को तोड़ते बाइक को घसीटते हुए करीब सौ मीटर दूर बिजली खम्भे से टकराकर खड़ी हो गयी। सड़क से बाइक के घसीटने से चिंगारी निकल रही थी।

पुलिस ने एम्बुलेंसकर्मियों की मदद से मामा-भांजे को जिला चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दौमित्र सेन रावत ने दुर्घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तहरीर नही मिली है। चालक की तलाश व जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- बस्ती में प्रेम संबंध के चलते युवक ने बालिका के ऊपर फेंका तेजाब, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती