गंगा एक्सप्रेसवे पर प्रतापगढ़ में हादसा, टॉयर फटने से पिकअप वाहन पलटा; घायल पांच लोगों में तीन की हालत गंभीर
प्रतापगढ़ में गंगा एक्सप्रेसवे पर महेशगंज थाना क्षेत्र के मलाकिया गांव के पास सब्जियों से लदा एक पिकअप वाहन टायर ...और पढ़ें
HighLights
पिकअप में सब्जियां लादकर चालक प्रयागराज की ओर ले जा रहा था
वाहन में पांच लोग सवार थे, महेशगंज के मलाकिया गांव के पास दुर्घटना
संसू, जागरण, हीरागंज (प्रतापगढ़)। गंगा एक्सप्रेसवे पर जनपद के महेशगंज थाना क्षेत्र में रविवार सुबह सड़क हादसा हुआ। सब्जियों से लदे तेज रफ्तार पिकअप वाहन का टॉयर अचानक फटने से अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में पिकअप सवार पांच लोग घायल हो गए। इनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घटना महेशगंज थाना क्षेत्र में मलाकिया गांव के पास हुई। बताया गया कि पिकअप में सब्जियां लादकर चालक प्रयागराज की ओर जा रहा था। गंगा एक्सप्रेसवे पर मलाकिया गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप वाहन का एक टॉयर अचानक फट गया। बेकाबू होकर वाहन पलट गया। लदी सब्जियां सड़क पर दूर तक बिखर गईं। इसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।
आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देने के बाद घायलों को बाहर निकाला। महेशगंज पुलिस पहुंची और घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने तीन घायलों की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सड़क पर बिखरी सब्जियों और पलटे पिकअप वाहन के कारण कु वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हुई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पिकअप को सड़क से हटवाने की व्यवस्था की, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका।
