कोडरमा यौन शोषण: पीड़िता का मेडिकल जांच से इंकार, पेइंग वार्ड पहुंचे आरोपी सिविल सर्जन; कोर्ट में 164 के बयान पर नजर
कोडरमा में नाबालिग आदिवासी छात्रा के यौन शोषण मामले में नया मोड़ आ गया है, जहां पीड़िता और उसके परिजनों ...और पढ़ें
HighLights
पीड़िता और परिजनों ने मेडिकल जांच से किया इनकार।
आरोपी सिविल सर्जन डॉ. अनिल यादव अस्पताल में भर्ती।
अब कोर्ट में छात्रा के 164 के बयान पर टिकी निगाहें।
जागरण संवाददाता, कोडरमा। कोडरमा में नाबालिग आदिवासी छात्रा से यौन शोषण मामले में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। आरोपी कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार यादव की गिरफ्तारी के बाद अब पीड़िता और उसके परिजनों ने मेडिकल जांच कराने से साफ इनकार कर दिया है। इस अप्रत्याशित कदम के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है और पीड़िता के परिवार पर भारी सामाजिक व राजनीतिक दबाव की आशंका जताई जा रही है।
कोडरमा सदर अस्पताल की उपाधीक्षक डॉ. फराना महफूज़ ने पुष्टि की है कि पीड़िता और उसके माता-पिता दोनों ने ही बच्ची की मेडिकल जांच कराने से मना कर दिया है। प्रशासन द्वारा जांच के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन भी किया गया था, लेकिन परिवार के इनकार के बाद सस्पेंस गहरा गया है।
जेल से पेइंग वार्ड पहुंचे आरोपी सिविल सर्जन
दूसरी तरफ, मंडल कारा में तबीयत बिगड़ने के बाद आरोपी सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार यादव को रविवार रात सदर अस्पताल के पेइंग वार्ड में भर्ती कराया गया है। सोमवार को पेइंग वार्ड में उनसे मिलने पहुंचे लोगों और जेल कर्मियों की स्थानीय पत्रकारों के साथ झड़प होने की भी सूचना है, जहां तस्वीर लेने को लेकर विवाद हुआ।
164 के तहत कोर्ट में बयान पर टिकीं नजरें
पीड़िता पहले हजारीबाग बाल कल्याण समिति (CWC) और कोडरमा महिला थाना के समक्ष अपना बयान दर्ज करा चुकी है। सोमवार को न्यायालय में धारा 164 (अब भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 183) के तहत पीड़िता का बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही है।
सूत्रों के मुताबिक पुलिस के पास मामले से जुड़े कुछ आपत्तिजनक डिजिटल साक्ष्य (तस्वीरें और वीडियो) मौजूद हैं। हालांकि, मेडिकल जांच से इनकार और राजनीतिक हस्तक्षेप की चर्चाओं के बीच अब सबकी निगाहें अदालत में दर्ज होने वाले पीड़िता के बयान पर टिकी हैं।
यह भी पढ़ें- नाबालिग आदिवासी से यौन शोषण: कोडरमा सिविल सर्जन गिरफ्तार, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियोज भी
यह भी पढ़ें- कोचिंग छात्रा से कई बार दुष्कर्म का आरोप, कोडरमा के आरोपी सिविल सर्जन के रिजॉर्ट और क्लीनिक पर भी टिकी नजरें
यह भी पढ़ें- दुमका में दरिंदगी: किशोरी के मुंह में लकड़ी फंसाकर की गई थी हैवानियत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खौफनाक खुलासा
