यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गश्ती के दौरान मिले बच्चे को आरपीएफ ने चाइल्ड लाइन को सौंपा
आरपीएफ कोडरमा के आरक्षी एन खान व आरक्षी मिजेश दास

संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : आरपीएफ कोडरमा के आरक्षी एन खान व आरक्षी मिजेश दास ने गुरपा स्टेशन से बच्चे को रेस्क्यू कर चाइल्डलाइन को सौंपा है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जवाहरलाल ने बताया कि दोनों आरक्षी गश्त कर रहे थे, तभी छह वर्षीय बच्चा अकेला रोता हुआ मिला। पूछताछ करने पर उसने नाम कृष्णा, ग्राम-बरबीगहा बताया। बहरहाल कोडरमा स्टेशन स्थित आरपीएफ पोस्ट में बच्चे को चाइल्डलाइन की महिला पदाधिकारी सुनीता कुमारी के सुपुर्द कर दिया गया है।