विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बालश्रम एवं बाल शोषण को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

By JagranEdited By:
Published: Tue, 17 Aug 2021 07:39 PM (IST)

कोडरमा जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालश्रम बाल विवाह एवं बाल शोषण से संबंधित जागरूकता का

बालश्रम एवं बाल शोषण को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम
बालश्रम एवं बाल शोषण को लेकर हुआ जागरूकता कार्यक्रम

कोडरमा: जिला बाल संरक्षण इकाई द्वारा बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम पांडेडीह पंचायत भवन में किया गया। इस दौरान बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण की रोक-थाम से संबंधित वीडियो दिखाकर व पीपीटी के माध्यम से कलस्टर के अंतर्गत उपस्थित एसएचजी ग्रुप की महिलाओं व अन्य़ जनप्रतिनिधि को जागरूक किया गया। बताया गया कि आप अपने परिवार, गांव, मुहल्ला, टोला आदि में बच्चों का शोषण बाल विवाह अथवा बालश्रम देखते या पाते हैं तो उन्हें रोकने का प्रयास करें। साथ ही ऐसे मामलों की सूचना चाइल्ड लाइन का टोल फ्री नंबर 1098 के अलावा बाल कल्याण समिति कोडरमा, जिला बाल संरक्षण इकाई तथा जिला बालश्रम कोषांग को सूचना दें, ताकि त्वरित कार्रवाई किया जा सके। संबंधित विषयों पर विधि पदाधिकारी दिनेश कुमार पाल द्वारा कई जानकारी दी गई। सामाजिक संस्था हैंड इन हैंड व चाइल्ड लाइन कोडरमा के प्रतिनिधियों के द्वारा पीपीटी माध्यम से बालश्रम, बाल विवाह एवं बाल शोषण के दुष्प्रभाव के बारे में जानकारी दी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।