विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कोडरमा में पति ने हंसुए से पत्नी के गले पर किया वार, गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती

Published: Wed, 14 Oct 2026 12:07 PM (IST)

जयनगर के ईरगोबाद में संतोष पासवान ने अपनी पत्नी पूनम देवी के गले पर हंसुए से वार कर उसे गंभीर ...और पढ़ें

जयनगर में पति ने हंसुए से पत्नी पर हमला किया। जागरण

जयनगर में पति ने हंसुए से पत्नी पर हमला किया। जागरण

HighLights

  1. जयनगर में पति ने हंसुए से पत्नी पर हमला किया।

  2. पूनम देवी गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

संवाद सूत्र, जयनगर (कोडरमा)। जयनगर थाना क्षेत्र के ईरगोबाद में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। यहां संतोष पासवान (30) ने कथित तौर पर धान काटने वाले हंसुए से अपनी पत्नी पूनम देवी के गले पर वार कर दिया। घटना में पूनम गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से उसे एंबुलेंस के जरिए कोडरमा सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना के दौरान पूनम देवी किसी तरह कमरे से बाहर निकली और शोर मचाने लगी। उसकी आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। महिला को खून से लथपथ देखकर ग्रामीणों ने तत्काल उसे अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर जयनगर पुलिस ईरगोबाद पहुंची। पुलिस ने आरोपित पति संतोष पासवान को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। इसके बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाई और घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात

संतोष पासवान की मां के अनुसार, उसके पुत्र की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। वह बाहर रहकर जेसीबी मशीन चलाता था। तबीयत बिगड़ने के बाद वह घर लौट रहा था, लेकिन रास्ते में उत्तर प्रदेश में भटक गया। बाद में खोजबीन कर उसे वहां से घर लाया गया। परिजन उसे इलाज के लिए रांची ले जाने की तैयारी कर रहे थे।

वहीं, आसपास के ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच पहले कभी इस तरह का विवाद सामने नहीं आया था। ग्रामीणों के अनुसार, संतोष की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी और वह पिछले एक महीने से घर पर ही रह रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा। 

यह भी पढ़ें- दुर्गा पूजा में कोडरमा जाने से पहले जान लें रूट प्लान, 18 से 20 अक्टूबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक

यह भी पढ़ें- घर की चौखट से निकलकर बनीं बिजनेसमैन, कोडरमा की राधा यादव 20 महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर