विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दुर्गा पूजा में कोडरमा जाने से पहले जान लें रूट प्लान, 18 से 20 अक्टूबर तक इन रास्तों पर भारी वाहनों पर रोक

Published: Wed, 14 Oct 2026 01:02 AM (IST)

कोडरमा के डोमचांच में दुर्गा पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए रूट प्लान जारी किया गया है। 18 से ...और पढ़ें

एआई जेनरेटेड इमेज।

एआई जेनरेटेड इमेज।

HighLights

  1. डोमचांच मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित।

  2. ऑटो-टैक्सी के लिए निर्धारित स्टैंड और पार्किंग व्यवस्था।

संवाद सहयोगी, कोडरमा। पूजा के मद्देनजर डोमचांच बाजार में यातायात व्यवस्था के लिए रूट प्लान तैयार किया गया है। 18 से 20 अक्टूबर तक डोमचांच मुख्य मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन और आटो-टैक्सी के ठहराव को लेकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

तय योजना के अनुसार, नेरू पहाड़ी से महेशपुर चौक तक प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों से निर्देशों का पालन करने और सड़क पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा नहीं करने की अपील की गई है।

ऑटो-टैक्सी और पार्किंग की व्यवस्था

दुर्गा पूजा मंडप के आसपास भीड़ नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए ऑटो-टैक्सी स्टैंड और पार्किंग स्थल तय किए गए हैं। शिव मंदिर जयनगर रोड, आई लैब डोमचांच और समृद्धि आहार तालाब के पास आटो-टैक्सी स्टैंड बनाए गए हैं। इन स्थानों पर वाहनों के ठहराव और पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।

मंडप से लगभग 500 मीटर के दायरे में ऑटो-टैक्सी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वाहन चालकों को तय स्टैंड पर ही वाहन खड़ा करने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालुओं से वाहन निर्धारित पार्किंग स्थलों पर खड़ा कर मंडप तक पैदल पहुंचने की अपील की गई है।

ड्रॉप गेट की व्यवस्था

कालीमंडा दुर्गा पूजा जाने वाले वाहनों के लिए परमहंस बाबा धर्मशाला पर ड्राप गेट बनाया गया है। इन दोनों स्थानों पर ड्राप गेट लगाकर वाहनों का प्रवेश नियंत्रित किया जाएगा, ताकि पूजा स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ और जाम न हो।

जिला प्रशासन ने आम लोगों से यातायात नियमों का पालन करने, सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने और तय पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करने की अपील की है। पूजा के दौरान बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहने को कहा गया है। एंबुलेंस, अग्निशमन और पुलिस वाहनों को रास्ता देने में सहयोग करने की भी अपील की गई है। 

यह भी पढ़ें- घर की चौखट से निकलकर बनीं बिजनेसमैन, कोडरमा की राधा यादव 20 महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

यह भी पढ़ें- कोडरमा यौन शोषण: पीड़िता का मेडिकल जांच से इंकार, पेइंग वार्ड पहुंचे आरोपी सिविल सर्जन; कोर्ट में 164 के बयान पर नजर