कोडरमा में कोचिंग छात्रा से यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सिविल सर्जन का करीबी गिरफ्तार, पीड़िता को धमकाने का आरोप
कोडरमा में नाबालिग छात्रा के यौन उत्पीड़न मामले में पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार के करीबी राज आर्यन को ...और पढ़ें

पीड़िता के स्वजन को धमकाने और प्रलोभन देने का आरोप।
संवाद सूत्र, कोडरमा। नाबालिग आदिवासी छात्रा के कथित यौन उत्पीड़न मामले में जेल में बंद कोडरमा के पूर्व सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। पुलिस ने मामले में उसके करीबी बरही निवासी राज आर्यन उर्फ छोटी कुमार को रविवार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस मामले में उसकी भूमिका और जांच को प्रभावित करने के प्रयासों की पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार, राज आर्यन पूर्व सिविल सर्जन का करीबी है और मामले से जुड़े कई महत्वपूर्ण पहलुओं की उसे जानकारी है।
जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर उस पर मामले को दबाने का प्रयास करने का संदेह है। आरोप है कि उसने पीड़िता के घर जाकर धमकी देने और प्रलोभन देने की कोशिश की थी। पीड़िता के मेडिकल जांच कराने से इनकार किए जाने के मामले में भी उसकी भूमिका की जांच की गई है।
पुलिस का कहना है कि डाॅ. अनिल कुमार की गिरफ्तारी के बाद से ही राज आर्यन कथित तौर पर मामले को प्रभावित करने के प्रयास में जुटा था। जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, जिसके आधार पर रविवार को उसे गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के मुताबिक, राज आर्यन ही पूर्व सिविल सर्जन के निर्देश पर कार से छात्रा को लाने और बाद में वापस छोड़ने जाता था। पूछताछ के शुरुआती दौर में उसने आरोपों से इनकार किया था।
मां के इलाज के सिलसिले में संपर्क में आई थी छात्रा
नाबालिग छात्रा की शिकायत पर कोडरमा महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बताया जाता है कि छात्रा अपनी मां के इलाज के सिलसिले में पूर्व सिविल सर्जन डाॅ. अनिल कुमार के संपर्क में आई थी। इसी दौरान यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया। आरोपित डाॅ. अनिल 11 अक्टूबर से जेल में बंद हैं।
यह भी पढ़ें- कोचिंग छात्रा से कई बार दुष्कर्म का आरोप, कोडरमा के आरोपी सिविल सर्जन के रिजॉर्ट और क्लीनिक पर भी टिकी नजरें
यह भी पढ़ें- नाबालिग आदिवासी से यौन शोषण: कोडरमा सिविल सर्जन गिरफ्तार, मोबाइल में मिले आपत्तिजनक वीडियोज भी
यह भी पढ़ें- आसनसोल मंडल में 42 समपार फाटक बंद करने की तैयारी, पूर्व बर्धमान में भूमि अधिग्रहण शुरू
