Move to Jagran APP

कल से नहीं चलेंगी कोडरमा-महेशमुंडा व कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर

कल से नहीं चलेंगी कोडरमा-महेशमुंडा व कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 Jul 2022 06:51 PM (IST)Updated: Thu, 28 Jul 2022 06:51 PM (IST)
कल से नहीं चलेंगी कोडरमा-महेशमुंडा व कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर
कल से नहीं चलेंगी कोडरमा-महेशमुंडा व कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर

कल से नहीं चलेंगी कोडरमा-महेशमुंडा व कोडरमा-बरकाकाना पैसेंजर

prime article banner

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): धनबाद रेल मंडल के कोडरमा- हजारीबाग टाउन से बरकाकाना तथा कोडरमा-महेशमुंडा सवारी गाड़ी को 30 जुलाई से 18 अगस्त तक रद कर दिया है। रेलवे ने बरकाकाना में होनेवाले नान इंटरलाकिंग के कारण यह निर्णय लिया है। इसके अलावे धनबाद रेल मंडल के लगभग डेढ़ दर्जन पैसेंजर और सवारी गाड़ी को 21 अगस्त तक ट्रेनों को रद कर दिया है। इसके साथ ही 15 ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने की घोषणा की है। रद की गई ट्रेनों में आसनसोल से बरकाकाना के बीच चलने वाली पैसेंजर के साथ गोमो से बरवाडीह व चोपन जानेवाली पैसेंजर ट्रेनें भी शामिल हैं। शक्तिपुंज, हावड़ा-भोपाल और हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस समेत बरकाकाना होकर गुजरने वाली ज्यादातर ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं। पूर्व मध्य रेल ने इससे जुड़ा आदेश जारी कर दिया।

:::::::::::::: रद की गई ट्रेनें ::::::::::::::

- 03371 कोडरमा - बरकाकाना पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

- 03372 बरकाकाना - कोडरमा पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

- 03607 कोडरमा -बरकाकाना पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

- 03608 बरकाकाना-कोडरमा पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

- 03605 महेशमुंडा -गिरिडीह पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

- 03606 गिरिडीह - महेशमुंडा पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

- 03341 बरकाकाना-डेहरी आन सोन पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

-03342 डेहरी आन सोन -बरकाकाना पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

-03312 डेहरी आन सोन - बरवाडीह पैसेंजर 30 जुलाई से 18 अगस्त

- 03311 बरवाडीह - डेहरी आन सोन पैसेंजर 31 जुलाई से 19 अगस्त

- 03555 आसनसोल- बरकाकाना पैसेंजर 12 अगस्त से 18 अगस्त

- 03556 बरकाकाना- आसनसोल पैसेंजर 13 अगस्त से 21 अगस्त

- 03360 वाराणसी - बरकाकाना पैसेंजर 12 अगस्त से 20 अगस्त

- 03359 बरकाकाना-वाराणसी पैसेंजर 13 अगस्त से 19 अगस्त

- 13348 पटना-बरकाकाना पलामू एक्सप्रेस 12 अगस्त से 17 अगस्त

- 13347 बरकाना -पटना पलामू एक्सप्रेस 13 अगस्त से 18 अगस्त

- 03343 गोमो -चोपन पैसेंजर 16 से 18 अगस्त

- 03344 चोपन - गोमो पैसेंजर 16 से 18 अगस्त

- 03361 गोमो - बरवाडीह पैसेंजर 16 से 18 अगस्त

- 03362 बरवाडीह - गोमो पैसेंजर 16 से 18 अगस्त

:::::::::::::: इन ट्रेनों का बदलेगा रूट ::::::::::::::

- 19608 मदार-कोलकाता एक्सप्रेस 15 अगस्त को पतरातु, भुरकुंडा, बरकाकाना होकर।

- 12874 आनंद विहार- हटिया एक्सप्रेस 16 अगस्त को गढ़वा रोड, टोरी व लोहरदगा होकर।

- 12878 नई दिल्ली-रांची गरीब रथ 16 अगस्त को गढ़वा रोड, टोरी व लोहरदगा होकर।

- 18310 जम्मूतवी-संबलपुर एक्सप्रेस 16 अगस्त को गढ़वा रोड, टोरी, लोहरदगा, रांची व हटिया होकर।

- 12873 हटिया -आनंदविहार एक्सप्रेस 16 अगस्त को लोहरदगा, टोरी व गढ़वा रोड होकर।

- 18102 जम्मूतवी-टाटा एक्सप्रेस 15 अगस्त को गढ़वा रोड, टोरी, लोहरदगा, रांची व हटिया होकर

- 18101 टाटा -जम्मूतवी एक्सप्रेस 17 अगस्त को लोहरदगा, टोरी व गढ़वा रोड होकर।

- 11447 जबलपुर -हावड़ा शक्तिपुंज एक्सप्रेस 11 से 17 अगस्त तक पतरातु, भुरकुंडा, बरकाकाना होकर।

- 11448 हावड़ा -जबलपुर शक्तिपुंज एक्सप्रेस 12 से 18 अगस्त तक रांची रोड, अरगड़ा और बरकाकाना होकर

- 03343 गोमो -चोपन पैसेंजर 12 से 15 अगस्त तक रांची रोड, अरगड़ा और बरकाकाना होकर।

- 03361 गोमो - बरवाडीह पैसेंजर 12 से 15 अगस्त तक रांची रोड, अरगडा और बरकाकाना होकर।

- 19414 कोलकाता -अहमदाबाद एक्सप्रेस 13 अगस्त को रांची रोड, अरगड़ा और बरकाकाना होकर।

- 03344 चोपन - गोमो पैसेंजर 12 से 15 अगस्त तक पतरातु, भुरकुंडा, बरकाकाना होकर।

- 03362 बरवाडीह - गोमो पैसेंजर 12 से 15 अगस्त तक पतरातु, भुरकुंडा, बरकाकाना होकर।

- 13025 हावड़ा -भोपाल एक्सप्रेस 15 अगस्त रांची रोड, अरगडा और बरकाकाना होकर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.