लोगों की समस्याओं के निष्पादन में गंभीरता दिखाएं नगर प्रशासक : बेबी
लोगों की समस्याओं के निष्पादन को ले गंभीरता दिखाए नगर प्रशासन बेबी

लोगों की समस्याओं के निष्पादन में गंभीरता दिखाएं नगर प्रशासक : बेबी
संवाद सूत्र, झुमरीतिलैया (कोडरमा): महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बेबी सिन्हा ने नगर प्रशासक विनीत कुमार से मिलकर वार्ड नंबर एक बेलदार मोहल्ला धान करने की मांग की। उनके साथ वार्ड की स्थानीय महिलाए भी थी। उन्होंने वार्ड में चापाकल लगाने की मांग को लेकर नगर प्रशासक को ज्ञापन सौंपा।
बेबी सिन्हा ने कहा कि सिर्फ आश्वासन से काम नहीं चलेगा। धरातल पर लोगों की समस्या का हल दिखना चाहिए। गर्मी शुरुआत से ही चरम पर है और जल संकट गहराने लगा है। उन्होंने कहा कि पानी के लिए प्रतिदिन लोगों को जद्दोजहद करना पड़ता है। ऐसे में लोगों की समस्याओं के निष्पादन में नगर प्रशासक को गंभीरता दिखाने की जरूरत है। उन्हाेंने बताया कि पूर्व में भी विशुनपुर रोड में नाली को लेकर आवेदन दिया। वार्ड नंबर 24 के बीपीएल परिवारों ने पानी कनेक्शन के लिए आवेदन दिया, जिसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं नगर प्रशासक ने समस्याओं के त्वरित निष्पादन की बात कही। मौके पर गायत्री देवी, मुन्नी देवी, मुंदर देवी, पूनम देवी, झुनकी कुमारी, काजल कुमारी आदि उपस्थित थीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।