Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेढ़ घंटे का होगा कोडरमा से गिरिडीह का रेल सफर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 20 Jun 2021 08:01 PM (IST)

    संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) कोडरमा से डोमचांच राजधनवार झरखंडी जमुआ और

    Hero Image
    डेढ़ घंटे का होगा कोडरमा से गिरिडीह का रेल सफर

    संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा) : कोडरमा से डोमचांच, राजधनवार, झरखंडी, जमुआ और गिरिडीह के बीच सफर करने वालों के लिए अच्छी खबर है। जल्द ही कोडरमा-गिरिडीह-मधुपुर रेल रूट पर ट्रेन की गति बढ़ाया जाएगा। इससे कोडरमा से गिरिडीह ढाई घंटे के बजाय डेढ घंटे में पहुंच सकेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड का धनबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने स्पीड क्षमता बढ़ाने का ट्रायल लिया। खासकर रेमा, कवार और गिरीडीह की लूप लाइन में 15 किलोमीटर प्रतिघंटा से चलने वाली ट्रेनों को 30 किलोमीटर प्रतिघंटा चलाने का ट्रायल किया और व्यवस्था का दुरूस्त पाया। रेलवे के उच्च अधिकारियों को इसके लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा। वहीं वर्तमान में पैसेंजर ट्रेन 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चलती है, उसे 100 किलोमीटर प्रतिघंटा चलाने की योजना है। वर्तमान में कोडरमा से न्यू गिरिडीह पहुंचने में ढाई घंटे लगते हैं और गतिसीमा बढ़ने के बाद डेढ़ घंटे में सफर तय होगा। इधर, कोडरमा-गिरिडीह रेलखंड पर स्पीड ट्रायल के लिए ट्रेन 11.45 बजे खुली और 13:57 पर सवा दो घंटे में गिरिडीह पहुंची। वहीं वापसी में 16.10 बजे यह ट्रेन खुली और 18.20 में कोडरमा पहुंची। स्पीड ट्रायल में धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल संरक्षा अधिकारी एके राय, वरीय मंडल इंजिनियर 5 प्रीतम सिंह, मंडल संकेत एंव दूरसंचार अभियंता राजीव रंजन, मंडल विद्युत इंजीनियर परिचालन सौरव राठौर, सहायक परिचालन कोचिग एसपी चौधरी, वरीय अनुभाग अभियंता सतीश चंद्र, टीआइ अरविद सुमन, वरीय अनुभाग अभियंता रेल पथ सुनील कुमार, पंकज चौरसिया आदि उपस्थित थे।

    बता दें कि धनबाद रेल मंडल का कोडरमा जंक्शन जल्द ही देश के महत्वपूर्ण स्टेशनों में शुमार हो जाएगा। वर्तमान में नई दिल्ली-हावड़ा ग्रैंड कार्ड सेक्शन के अलावा तीसरा विकल्प कोडरमा-मधुपुर रेल रूट मेन लाइन से जुड़ गया है और यहां के यात्री आसनसोल और पटना के रास्ते हावड़ा और मुगलसराय पहुंच रहे हैं। वहीं अगले साल जनवरी तक बरकाकाना-हजारीबाग टाउन के रेलमार्ग से भी कोडरमा रांची से जुड़ जाएगा।