Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kodarma Road Accident: यात्री बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत, बच्चा गंभीर; परिवार में पसरा मातम

    By Jagran NewsEdited By: Yashodhan Sharma
    Updated: Wed, 26 Jul 2023 10:28 PM (IST)

    झारखंड में कोडरमा जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा चौक के समीप बुधवार की दोपहर एक यात्री बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं घटना में दोनों का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस हृदयविदारक घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

    Hero Image
    बस की चपेट में आने से बाइक सवार दंपती की मौत, बच्चा गंभीर; परिवार में पसरा मातम

    संवाद सूत्र, मरकच्चो/कोडरमा: झारखंड में कोडरमा जिले  में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नवलशाही थाना क्षेत्र स्थित कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा चौक के समीप बुधवार की दोपहर एक यात्री बस की चपेट में आने से एक बाइक सवार दंपती की मौत हो गई। वहीं घटना में दोनों का एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानकारी के अनुसार बाइक सवार दंपती अपने पुत्र सोहेल को साथ लेकर किसी जरूरी काम से गिरिडीह जिला के राजधनवार प्रखंड के ग्राम बलहारा से कोडरमा की ओर जा रहे थे।

    बस की टक्कर ने ली जान

    इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रही यात्री बस 'त्रिमुर्ति' जेएच12एच-6667 ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही नवलसाही थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को बेहतर इलाज हेतु सदर अस्पताल कोडरमा ले गई।

    बच्चे का चल रहा है इलाज

    यहां जहां इलाज के दौरान घायल 35 वर्षीय मुनिया खातुन एवं उनके पति 42 वर्षीय मो. मंजूर की मौत हो गई। वहीं दोनों के 8 वर्षीय पुत्र मोहम्मद सोहेल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। सदर अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा है।

    तीनों गिरिडीह जिला के राजधनवार थाना क्षेत्र ग्राम बलहारा निवासी हैं। घटना की सूचना पाकर मृत दंपती के स्वजन कोडरमा सदर अस्पताल पहुंच चुके हैं।

    इस हृदयविदारक घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर इनके आवास भेजने की तैयारी कर रही है।

    गड्ढे ने ली दंपती की जान

    घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोडरमा-गिरिडीह रोड पर घटनास्थल के समीप सड़क पर बने एक बड़े गड्ढे ने दंपती की जान ले ली। बताया जा रहा है कि गड्ढे से बचने के क्रम में यात्र बस ने बाइक सवार दपंती को अपनी चपेट में ले लिया।

    घटना के बाद पुलिस ने उक्त गड्ढे को मिट्टी एवं मोरम से भरवा दिया है। उल्लेखनीय होगा कि कोडरमा-गिरिडीह पथ की हालत इन दिनों कई जगह पर जर्जर हो गई है। यहां कई गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं।