Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हटिया पूर्णिया- इस्लामपुर, टाटा अमृतसर व आनंद विहार का किया गया विस्तार

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 20 Sep 2021 07:33 PM (IST)

    संवाद सहयोगी झुमरीतिलैया (कोडरमा) यात्री गण कृपया ध्यान दें कोडरमा होकर चलनेवाली को

    Hero Image
    हटिया पूर्णिया- इस्लामपुर, टाटा अमृतसर व आनंद विहार का किया गया विस्तार

    संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा): यात्री गण कृपया ध्यान दें, कोडरमा होकर चलनेवाली कोविड स्पेशल ट्रेनों को आगामी दिसंबर 2021 और जनवरी 2022 तक रेल मंत्रालय ने विस्तार कर दिया है। ऐसे में यात्रियों को दुर्गापूजा, दीपावली, छठ जैसे महत्वपूर्ण पर्वों में झारखंड की राजधानी रांची महानगर में बोकारो, जमशेदपुर, बिहार की राजधानी पटना, देश की राजधानी दिल्ली, पंजाब की राजधानी अमृतसर आने-जाने के लिए ट्रेनों की तिथियों में विस्तार किया गया है। पहले ये ट्रेनों 30 सितंबर तक ही चलाने का निर्णय लिया गया था। धनबाद रेल मंडल के पीआरओ पीके मिश्रा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनों का विस्तार किया जा रहा है और को विड स्पेशल ट्रेनों में यात्रियों को जेनरल बोगियों में भी रिजर्वेशन कराकर सफर करना होगा। बताते चलें कि कोविड लगभग समाप्त हो चुका है फिर भी रेलवे स्पेशल के नाम पर यात्रियों की जेब ढीली कर रहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    :::::::: जानें कब तक किया गया किस ट्रेन का विस्तार:::::::::

    08626 हटिया-पूर्णिया कोर्ट जो प्रतिदिन चलती है का परिचालन 29.09.2021 से 31.12.2021 तक किया जाएगा।

    08625 पूर्णिया कोर्ट-हटिया स्पेशल ट्रेन जो प्रत्येक दिन चलती है का परिचालन 30.09.2021 से 01.01.2022 तक किया जाएगा।

    08624 हटिया-इस्लामपुर स्पेशल ट्रेन जो प्रत्येक दिन चलती है का परिचालन 29.09.2021 से 31.12.2021 तक किया जाएगा।

    08623 इस्लामपुर-हटिया स्पेशल ट्रेन जो प्रत्येक दिन चलती है का परिचालन 30.09.2021 से 31.01.2022 तक किया जाएगा।

    02585 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक्सप्रेस जो सप्ताह में 3 दिन चलती है का परिचालन 04.10.2021 से 30.12.2021 तक किया जाएगा।

    02584 आनंद विहार टर्मिनल - हटिया स्पेशल ट्रेन जो सप्ताह में 3 दिन चलती है का परिचालन दिनांक 05.10.2021 से 31.12.2021 किया जाएगा।

    02579 हटिया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन जो सप्ताह में 3 दिन चलती है का परिचालन 01.10.2021 से 31.12.2021 तक किया जाएगा।

    02580 आनंद विहार टर्मिनल-हटिया स्पेशल ट्रेन जो सप्ताह में 3 दिन चलती है का परिचालन 01.10.2021 से 01.01.2022 तक किया जाएगा।

    02585 एसआरके बेंगलुरु-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन जो सप्ताह में 1 दिन चलती है का परिचालन 04.10.2021 से 17.12.2021 तक किया जाएगा।

    02586 आनंद विहार टर्मिनल-एसआरके बेंगलुरु सप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 05.10.2021 से 21.12.2021 तक किया जाएगा।

    08103 टाटा-अमृतसर स्पेशल ट्रेन जो सप्ताह में 2 दिन चलती है का परिचालन 04.10. 2021 से 29.12.2021 तक किया जाएगा।

    08104 अमृतसर-टाटा स्पेशल ट्रेन जो सप्ताह में 2 दिन चलती है का परिचालन 06.10. 2021से 31.12. 2021 तक किया जाएगा।