Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kodarma Seat Result 2024: कोडरमा में BJP की बड़ी जीत, कितने वोटों से हारे राजद के सुभाष यादव?

    Updated: Sat, 23 Nov 2024 03:27 PM (IST)

    कोडरमा विधानसभा चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच कड़ी टक्कर है। रुझानों में भाजपा से डॉ. नीरा यादव पीछे हो गई हैं जबकि राजद से सुभाष प्रसाद यादव आगे चल रहे हैं। बीएसपी ने भी प्रकाश अंबेडकर को मैदान में उतारा था। लेकिन काफी पीछे चल रहे हैं। बता दें कि नीरा यादव 2019 में लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक बनीं थीं।

    Hero Image
    RJD के सुभाष यादव और BJP की नीरा यादव में सियासी जंग।

    डिजिटल डेस्क, कोडरमा। Kodarma Vidhan Sabha Seat Result 2024 कोडरमा सीट पर 22वें अंतिम राउंड में भाजपा प्रत्याशी नीरा यादव लगभग 6500 वोटों से जीत गई हैं। राजद प्रत्याशी सुभाष यादव दूसरे स्थान पर रहे।

    कोडरमा विधानसभा चुनाव में बीजेपी और राजद में सीधी टक्कर थी। यहां शुरुआती रुझानों में राष्ट्रीय जनता दल के सुभाष प्रसाद यादव आगे चल रहे थे, जबकि बीजेपी की डॉ. नीरा यादव पीछे थी। बता दें कि बीएसपी भी इस सीट पर चुनाव लड़ रही थी। बीएसपी ने प्रकाश अंबेडकर को मैदान में उतारा था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोडरमा विधानसभा (12वें राउंड के बाद)

    • राजद प्रत्याशी - सुभाष यादव - 45666
    • भाजपा प्रत्याशी - डॉ नीरा यादव-  42973
    • निर्दलीय प्रत्याशी - शालिनी गुप्ता - 38926

    आरजेडी- सुभाष यादव- 2693 वोट से आगे

    जिला मुख्‍यालय और विधानसभा क्षेत्र और लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र होने के चलते यह इलाका राज्‍य की सियासत में अहम रोल निभाता है। झारखंड राज्‍य गठन से पहले तक यह सीट बिहार राज्‍य के हिस्‍से थी। 2000 में झारखंड निर्माण के बाद यहां 2005 में हुए पहले चुनाव में राजद की अन्‍नपूर्णा देवी यादव ने जीत हासिल की है।

    2009 में भी वह फिर से इस सीट पर चुनाव जीतीं और लगातार दूसरी बार विधायक बनीं। 2014 के चुनाव में यहां से भाजपा की नीरा यादव ने जीत हासिल की। नीरा ने जीत का सिलसिला 2019 में भी बरकरार रखा। वह लगातार दूसरी बार इस सीट से विधायक बनीं।

    यह क्षेत्र बिहार के नवादा, हजारीबाग और गया जिलों की सीमाओं से सटा हुआ है। इसके अलावा झारखंड का गिरडीह जिला भी इस क्षेत्र की सीमा से सटा हुआ है। यहां की ज्‍यादातर आबादी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के लोगों की है।