विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Lalu Yadav: सुभाष यादव के लिए झारखंड में लालू ने खुद संभाला मोर्चा, कोडरमा में बोले- BJP को ऐसा उखाड़ फेंकें कि...

Published: Sun, 10 Nov 2024 09:18 PM (IST)

झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है। इस बीच राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सुभाष यादव ...और पढ़ें

काेडरमा के मरकच्चो में जनसभा को संबोधित करते लालू प्रसाद यादव
काेडरमा के मरकच्चो में जनसभा को संबोधित करते लालू प्रसाद यादव

HighLights

  1. कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में राजद अध्यक्ष ने बहुचर्चित सुभाष यादव के लिए मांगा वोट
  2. बोले, आइएनडीआइए के घटक दलों का गठबंधन हमने कराया, अब देश-दुनिया में लोग जानते हैं

जागरण संवाददाता, कोडरमा। झारखंड में पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है। इसको लेकर सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। इस बीच, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव भी चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंचे। उन्होंने भाजपा के साथ पीएम मोदी पर भी जमकर हमला बोला।

लालू ने कहा कि भाजपा को उखाड़ फेंकना है। ऐसा उखाड़ फेंकना है कि फिर उग ही नहीं पाए। नरेन्द्र मोदी नाम का कोई चीज है क्या? आप लोगों को सुभाष यादव को जीत दिलानी है।

वे रविवार को कोडरमा विधानसभा क्षेत्र के मरकच्चो प्रखंड के गुरहा मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। यहां से पटना के बेऊर जेल में बंद बहुचर्चित सुभाष यादव राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं।

उन्हें मतदान की तारीख 13 नवंबर तक के लिए अंतरिम जमानत मिली है। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने सुभाष यादव को जिताने की अपील की।

बहुत ठोक-बजाकर सुभाष यादव को आपके बीच में दिया- लालू

उन्होंने कहा कि बहुत ठोक-बजाकर सुभाष यादव को आपके बीच में दिया है। आप लोग गांव-गांव में घूमकर अपील कीजिए और सुभाष यादव को जिताइए। हम पहला रिजल्ट आपका (कोडरमा का) सुनेंगे।

उन्होंने कहा कि हमने राष्ट्रीय जनता दल बहुत मजबूती के साथ बनाया और आइएनडीआइए के घटक दलों का गठबंधन कराया। अब देश-दुनिया में लोग गठबंधन को जानते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेन्द्र मोदी नाम का कोई चीज नहीं है। कोडरमा में हमारा काफी योगदान रहा है। यहां सुभाष यादव ने काफी मेहनत की है और आप उन्हें जिताएं। हम दो दिन तक आप लोगों के बीच रहेंगे।

हमारी ताकत के सामने भाजपा की कोई ताकत है क्या- लालू

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी पार्टी है, हमारा दल है, हमारी ताकत के सामने भाजपा की कोई ताकत है क्या? इसके बाद वह विशेष रथ में सुभाष यादव के झुमरीतिलैया स्थित आवास के लिए रवाना हो गए।

उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे से तय था, लेकिन वह करीब 2.20 बजे पहुंचे। देर से पहुंचने पर उन्होंने कहा, हवाई अड्डा पर हम हेलीकॉप्टर पर बैठे तो वह डर गया।

उन्होंने आगे कहा कि हमने देखा कि हेलीकॉप्टर ने आंख बंद कर दिया तो हमने भी उसे छोड़ दिया। इसके बाद हम सड़क मार्ग से यहां आए। रास्ते में सोते हुए आए और आप लोगों का उत्साह देखकर हम जाग गए।

यह भी पढ़ें-

बेलागंज में गरजे तेजस्वी, विशेष राज्य के दर्जे की मांग पर कह दी ये बड़ी बात

जनसुराज ने RJD के साथ कर दिया खेला, लालू की पार्टी में मची खलबली; फोन कॉल से हुआ खुलासा