त्योहारों में यात्रियों को तोहफा, कई ट्रेनों को मिला नए स्टेशनों पर ठहराव
पूर्व मध्य रेलवे ने दशहरा दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों को बड़ी राहत दी है। धनबाद और डीडीयू मंडल के कई स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था 10 सितंबर से लागू हो गई है। छोटे स्टेशनों के समीप वाले लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनों में चढ़ने के लिए पहले बड़े स्टेशनों पर जाना पड़ता था।

संवाद सहयोगी, झुमरीतिलैया (कोडरमा)। पूर्व मध्य रेलवे ने दशहरा, दीपावली और छठ जैसे बड़े त्योहारों के मद्देनजर यात्रियों को बड़ी राहत दी है।
धनबाद और डीडीयू मंडल के कई स्टेशनों पर महत्वपूर्ण ट्रेनों का दो-दो मिनट का ठहराव दिया गया है। यह व्यवस्था 10 सितंबर से लागू हो गई है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, छोटे स्टेशनों पर रहने वाले लोगों को लंबी दूरी की ट्रेनों में चढ़ने के लिए पहले बड़े स्टेशनों पर जाना पड़ता था।
छोटे स्टेशनों पर ट्रेनों के ठहराव से हजारों यात्रियों को लाभ मिलेगा। यदि मांग बनी रहती है तो इन स्टॉपेज को स्थायी भी किया जा सकता है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, गोड्डा एक्सप्रेस (12350 नई दिल्ली–गोड्डा) अब डेहरी आन सोन स्टेशन पर 12.16 से 12.18 बजे तक रुकेगी।
वापसी मार्ग पर 12349 गोड्डा–नई दिल्ली एक्सप्रेस 16 सितंबर से यहां 00.14 से 00.16 बजे तक ठहराव लेगी। रांची–बनारस एक्सप्रेस (18611) को बड़की सलैया स्टेशन पर 4.56 से 4.58 बजे और अंकोरहा पर 5.08 से 5.10 बजे का ठहराव दिया गया है।
धनबाद मंडल के तहत पलामू एक्सप्रेस (13347 बरकाकाना–पटना) 10 सितंबर से छीपादोहर पर 21.23 से 21.25 बजे रुकेगी।
इसकी वापसी गाड़ी (13348 पटना–बरकाकाना) को 4.45 से 4.47 बजे का ठहराव मिलेगा। वहीं, भागलपुर–रांची एक्सप्रेस (13304) अब फुलवार टांड पर पांच से 5.02 बजे तक ठहरेगी।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।