झारखंड-बिहार के यात्रियों की मुश्किलें: हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होकर चलनेवाली एलटीटी एक्सप्रेस रद, कई ट्रेनों पर असर
दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) एक्सप्रेस 9 और 11 दिसंबर को रद रहेगी। इससे कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना से यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

झारखंड और बिहार के यात्रियों को होगी परेशानी, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होकर चलती है एलटीटी एक्सप्रेस।
HighLights
एलटीटी एक्सप्रेस 9 और 11 दिसंबर को रद्द रहेगी।
चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण ट्रेनें प्रभावित।
कोडरमा, हजारीबाग यात्रियों को यात्रा योजना बदलनी होगी।
संवाद सूत्र झुमरीतिलैया (कोडरमा)। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते गया-लोकमान्य तिलक टर्मिनल (एलटीटी) एक्सप्रेस का परिचालन दिसंबर में दो दिन प्रभावित रहेगा। जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 22358 गया-एलटीटी एक्सप्रेस 9 दिसंबर को रद रहेगी, जबकि वापसी में गाड़ी संख्या 22357 एलटीटी-गया एक्सप्रेस 11 दिसंबर को नहीं चलेगी। यह ट्रेन कोडरमा, हजारीबाग टाउन और बरकाकाना होकर गुजरती है।
शादी-विवाह का मौसम शुरू होने के बीच ट्रेन रद्द होने से यात्रियों के साथ वर-वधू पक्ष के परिवारों और रिश्तेदारों को भी खासी परेशानी हो सकती है। रेलवे ने इस कार्य के कारण कुल 20 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं, जबकि कुछ का आंशिक परिचालन किया जाएगा। दिसंबर में यात्रा की योजना बना रहे यात्रियों को घर से निकलने से पहले ट्रेन का लाइव स्टेटस जांचने की सलाह दी गई है।
इस रद्दीकरण से गया, कोडरमा और मुंबई के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों पर सीधा असर पड़ेगा। इन तारीखों में टिकट बुक करा चुके यात्रियों को अपनी यात्रा योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। उन्हें दूसरी ट्रेनों में सीट की उपलब्धता और वैकल्पिक मार्ग की जानकारी पहले से ले लेनी चाहिए।
चक्रधरपुर मंडल में कार्य के कारण रद होने वाली 20 ट्रेनों में दरभंगा-चर्लपल्ली, विशाखापत्तनम-बनारस और हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस भी शामिल हैं। कनेक्टिंग ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को दोनों ट्रेनों के समय और परिचालन की स्थिति की जानकारी जरूर लेनी चाहिए।
दो ट्रेनों का बदलेगा मार्ग
गाड़ी संख्या 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस 12 दिसंबर को परिवर्तित मार्ग से चलेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 22806 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर एक्सप्रेस 14 और 21 दिसंबर को बदले हुए मार्ग से परिचालित होगी। यात्रियों को अपने स्टेशन और यात्रा मार्ग की जानकारी पहले ही प्राप्त कर लेनी चाहिए।
मौर्य एक्सप्रेस का हटिया तक आंशिक परिचालन
गोरखपुर-संबलपुर मौर्य एक्सप्रेस का भी आंशिक परिचालन होगा। गाड़ी संख्या 15028 का 30 नवंबर, 6 दिसंबर तथा 8 से 15 दिसंबर तक हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन किया जाएगा।
रेलवे ने यात्रियों से यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की परिचालन स्थिति जांचने की अपील की है। खास तौर पर 9 दिसंबर को गया से मुंबई और 11 दिसंबर को मुंबई से कोडरमा होकर गया जाने वाले यात्री अपनी वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।