स्वतंत्रता सेनानी स्व. विश्वनाथ मोदी की प्रतिमा का अनावरण आज
झुमरीतिलैया (कोडरमा): प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्व. विश्वनाथ मोदी की आठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को झुमरीतिलैया में मनाई जाएगी।
झुमरीतिलैया (कोडरमा): प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व विधायक स्व. विश्वनाथ मोदी की आठवीं पुण्यतिथि गुरुवार को झुमरीतिलैया में मनाई जाएगी। इस अवसर पर ओवरब्रिज के नीचे राजगढि़या मोड़ के समीप उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह जानकारी स्व. विश्वनाथ मोदी श्रद्धांजलि सभा समिति के अध्यक्ष छोटेलाल ¨सह, सचिव बलदेव मोदी, संयोजक देवनारायण मोदी ने संयुक्त रूप से दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री डॉ. नीरा यादव, नगर पर्षद अध्यक्ष प्रकाश राम, उपाध्यक्ष संतोष यादव मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। बताते चलें कि स्व. मोदी का जन्म 20 जुलाई 1920 को हुआ था और 14 फरवरी 2011 को अंतिम सांस ली थी। राज्य सरकार ने उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टी की गई थी एवं 21 रायफल से सलामी दी गई थी। उनके पुत्र सुभाष मोदी, विनोद प्रसाद मोदी व पौत्र विशाल कुमार मोदी ने बताया कि स्वतंत्रता आंदोलन 1942 में वे 8 महीने तक जयप्रकाश नारायण के साथ हजारीबाग जेल में रहे। वे डोमचांच में डाकघर को आग लगाये थे। वहीं जीवनभर अभ्रख मजदूरों, किसानों के शोषण के खिलाफ लड़ाई लड़े। 1975 में डॉ. राम मनोहर लोहिया के साथ भागलपुर व हजारीबाग जेल में बंद रहे थे। स्व. मोदी 1967, 1969 एवं 1977 में विधायक रहे। 1977 में वे बिहार विधानसभा के लोक लेखा समिति के सभापति भी दायित्व निभाया। 1965 में झुमरी तिलैया में कांग्रेस हटाओ देश बचाओ आंदोलन चलाया तथा 1969 के चुनाव में कांग्रेस की ओर से सुरेंद्र शर्मा के विरोध में चुनाव लड़े थे और उस समय कांग्रेस की ओर से इंदिरा गांधी प्रचार के लिए झुमरीतिलैया पहुंची थी। परिजनों के अनुसार स्वतंत्रता सेनानी विश्वनाथ मोदी को पर्यावरण से भी काफी लगाव था और गांधी स्कूल रोड स्थित अपने आवास स्थित 14 एकड़ में लगभग सात हजार पौधे लगाये थे, जिसमें अभी कई वृक्ष लगे हुए हैं। वहीं 1999 में जनता जाने बड़े नेताओं के बड़े अपराध पुस्तक भी लिखी थी जिसमें उन्होंने 1942 से देश में घटी महत्वपूर्ण घटनाओं का जिक्र किया था।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।