Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चाल धंसने से माइका चुन रहे मजदूर दंपती की मौत

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 20 Aug 2019 06:33 AM (IST)

    कोडरमा जिले के सुदूरवर्ती थाना क्षेत्र सतगांवां के जंगली इलाके में स्थित पंचायत कोठियार के चरखिया पहाड़ क्षेत्र में बीती शाम माइका स्क्रैप चुनने के दौरान चाल धंसने से एक दंपति की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया। सोमवार की सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया।

    चाल धंसने से माइका चुन रहे मजदूर दंपती की मौत

    संवाद सूत्र, सतगावां (कोडरमा): सतगांवां थाना के जंगली इलाके में स्थित पंचायत कोठियार के चरखिया पहाड़ क्षेत्र में बीती शाम माइका स्क्रैप चुनने के दौरान चाल धंसने से एक दंपती की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया। सोमवार की सुबह दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार कोठियार पंचायत के ग्राम कर्माटांड़ निवासी होरिल राय (45) व उनकी पत्नी पनवा देवी (37) रविवार की दोपहर अपने घर से करीब 10 किलोमीटर दूर उक्त पहाड़ी पर माइका स्क्रैप चुनने के लिए गई थी। खदान में दोनों माइका स्क्रैप चुन रहे थे इसी दौरान मिट्टी गीला होने के कारण चाल धंस गया, जिसमें दोनों पति-पत्नी दब गए। काफी मशक्कत के बाद आसपास ढिबरा चुन रहे अन्य मजदूरों ने दोनों के शव को निकालकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी के अनुसार उक्त दंपती के 6 बच्चे हैं, जिनमें पांच पुत्री है। घटना से परिवार के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दोनों पति पत्नी माइका स्क्रैप चुनकर कर अपनी जीविका चलाते थे। उक्त पहाड़ी पर पिछले कई दशकों से ढिबरा चुनने का काम चल रहा है। पुलिस ने सोमवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों व मुखिया कांति देवी ने झारखंड सरकार से मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें