Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sainik School: देशभर में खुलेंगे 100 और सैनिक स्कूल, केंद्र सरकार ने दे दी गुडन्यूज

    Updated: Tue, 08 Apr 2025 07:31 PM (IST)

    Jharkhand News Hindi झारखंड के कोडरमा में एक बड़ी घोषणा हुई है। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि आने वाले दिनों में देशभर में पीपीपी मोड पर 100 सैनिक स्कूल खोले जाएंगे। उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया देश का गौरव है जहां से सबसे ज्यादा कैडेट एनडीए के जरिए देश रक्षा के क्षेत्र में कदम रखते है।

    Hero Image
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    संवाद सहयोगी, कोडरमा। सैनिक स्कूल तिलैया में मंगलवार को दो दिवसीय आल इंडिया सैनिक स्कूल प्रिंसिपल कांफ्रेंस का शुभारंभ किया गया। गुरुवार को इसका समापन होगा।

    कांफ्रेंस के पहले दिन बतौर मुख्य अतिथि रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ शामिल हुए। इसके अलावे इस कांफ्रेंस में देश भर के 33 सैनिक स्कूलों के प्राचार्य भी शामिल हुए।

    कांफ्रेंस में देशभर के सैनिक स्कूलों के आधारभूत संरचनाओं के साथ शैक्षणिक स्तर में बदलाव और नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति को मद्देनजर रखते हुए की सुधार की परिकल्पना तैयार की जाएगी।

    सैनिक स्कूल पहुंचने पर मंत्री संजय सेठ को स्कूल के कैडेटों की ओर से गार्ड आफ़ आनर दिया गया। इससे पहले संजय सेठ ने स्कूल के अमर तिलैयंस स्मारक स्थल पर पुष्प चक्र चढ़ाकर विभिन्न अभियानों मे शहीद हुए स्कूल के पूर्व छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मीडिया से बात करते हुए मंत्री संजय सेठ ने कहा कि जिस विकसित भारत के संकल्पों को पूरा करने का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आह्वान किया है, उसमें सैनिक स्कूल के कैडेट अहम भूमिका निभाएंगे।

    इसकी परिकल्पना इस कांफ्रेंस के जरिए तैयार की जा रही है। उन्होंने बताया कि 2047 के विकसित भारत के लिए सैनिक स्कूल के कैडेट ब्रांड एम्बेसडर होंगे।

    उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पीपीपी मोड पर देशभर में 100 सैनिक स्कूल खोले जाएंगे, ताकि ज्यादा से ज्यादा कैडेट देश रक्षा के अलावे अन्य क्षेत्रों में जाकर देश को गौरवान्वित करें।

    राज्य के दुमका और देवघर में भी सैनिक स्कूल खोले जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कुछ चीजें प्रक्रियाधीन है।

    उन्होंने कहा कि झारखंड के युवाओं को भारतीय फौज का हिस्सा बनने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है। जिसके तहत 19 और 20 अप्रैल को रांची में विश्वस्तरीय एयर शो का आयोजन होगा।

    इसके अलावे डिफेंस एक्सपो भी झारखंड में कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया, जिससे राज्य की एमएसएमई सेक्टर को भी आगे आने का अवसर मिलेगा।

    उन्होंने कहा कि सैनिक स्कूल तिलैया देश का गौरव है, जहां से सबसे ज्यादा कैडेट एनडीए के जरिए देश रक्षा के क्षेत्र में कदम रखते है। आज सैनिक स्कूलों में बालिकाओं की शिक्षा का रास्ता साफ हुआ है।

    आने वाले समय में और भी कई बदलाव देखे जाएंगे। सैनिक स्कूल तिलैया की चर्चा करते हुए मंत्री संजय सेठ ने कहा कि यह स्कूल देश का सबसे बड़ा सैनिक स्कूल है, यहां सबसे ज्यादा कैडेट पढ़ते है।

    सैनिक स्कूल पहुंचने के बाद मंत्री संजय सेठ ने स्कूल को भ्रमण भी किया और कैडेटों के साथ दोपहर का भोजन कर उनका उत्साह बढ़ाया।

    विभिन्न श्रेणी में सैनिक स्कूलों को मिला अवार्ड

    • रक्षा मंत्री ट्राफी 2023- सैनिक स्कूल गोराखाल, उत्तराखंड
    • रक्षा मंत्री ट्राफी 2024- सैनिक स्कूल नालंदा, बिहार
    • 12वीं कक्षा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022-23 - सैनिक स्कूल कोरूकोंडा, आंध्रप्रदेश
    • 12वीं कक्षा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023-24 - सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा, हिमाचल प्रदेश
    • 10वीं कक्षा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2022-23 - सैनिक स्कूल गोपालगंज, बिहार
    • 10वीं कक्षा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2023-24 - सैनिक स्कूल सुजानपुर तीरा, हिमाचल प्रदेश

    यह भी पढ़ें-

    'शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए सरकार 100 नए सैनिक स्कूल खोलेगी', राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा