Torpa Vidhan sabha Chunav result 2024: तोरपा में फिर हुई झामुमो की वापसी, 40 हजार से ज्याद वोटों से जीते सुदीप गुरिया
तोरपा विधानसभा सीट से साल 2005 में भाजपा के कोचे मुंडा ने जीत दर्ज की। 2009 और 2014 के चुनाव में यहां से झामुमो के पौलुस सूरिन विधायक चुने गए। वहीं साल 2019 के विधानसभा चुनाव में एक बार फिर यहां से भाजपा के कोचे मुंडा ने जीत दर्ज की। अब साल 2024 में फिर JMM की वापसी हुई है। संदीप गुरिया ने इस सीट से जीत हासिल की है।

डिजिटल डेस्क, तोरपा। Torpa Vidhan sabha Chunav result 2024: झारखंड की तोरपा विधानसभा सीट शुरू से ही भाजपा और झामुमो के चुनावी जंग का केंद्र रही है। इस सीट से दो बार बीजेपी और दो बार झामुमो के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है। इस बार तोरपा सीट से NDA के सहयोगी दल जेडीयू के कोचे मुंडा और झामुमो के सुदीप गुरिया के बीच मुकाबला था, जिसमें झामुमो ने बाजी मारी।
2 बार बीजेपी और 2 बार झामुमो को जीत मिली
खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आने वाली यह सीट 2005 में अस्तित्व में आई। यहां के पहले विधानसभा चुनाव में भाजपा के कोचे मुंडा ने जीत दर्ज की और यहां पहला विधायक होने का कीर्तिमान स्थापित किया। 2009 के चुनाव यहां से झामुमो के पौलुस सूरिन विधायक चुने गए। साल 2014 के चुनाव में भी पौलुस सूरिन इस सीट से विधायक चुने गए। वहीं 2019 के विधानसभा चुनाव में यहां से भाजपा के कोचे मुंडा ने जीत दर्ज की। अब एक बार फिर झामुमो ने वापसी करते हुए इस सीट से जीत हासिल की है।
पहले राउंड से बढ़त
तोरपा विधानसभा से झामुमो प्रत्याशी सुदीप गुरिया ने पहले ही राउंड से बढ़त बना ली थी। धीरे-धीर बढ़त का फासला बढ़ता ही गया और अंत तक बढ़त बनाए रखा। इसमें सुदीप गुरिया ने एक तरफा 80887 मत लाकर कोचे को 40647 मतों से हराकर तोरपा विधानसभा में जीत हासिल की। दूसरे स्थान पर रहे भाजपा के कोचे मुंडा के 40240 मत प्राप्त हुए। सुदीप पहले राउंड से ही बढ़त बनाए हुए थे। पहले राउंड में सुदीप 6710 तथा कोचे 3244, दूसरे राउंड में सुदीप 14666 तथा कोचे 6725, तीसरे राउंड में सुदीप 21462 तथा कोचे 10176, चौथे राउंड में सुदीप 28645 तथा कोचे 13144, पांचवे राउंड में सुदीप 36146 तथा कोचे 15124, छठें में सुदीप 43943 तथा कोचे को 18055, सातंवे में सुदीप 50202 तथा कोचे के 21271, आठवें में सुदीप 56846 तथा कोचे को 23786, नौंवे में सुदीप 61721 तथा कोचे को 26877, दसवें में सुदीप 67042 तथा कोचे को 29154, ग्यारहवें में सुदीप 72887 तथा कोचे को 32766, बारहवीं में सुदीप 77283 तथा कोचे को 36395 व अंतिम राउंड में पोस्टल-बैलेट मिला कर सुदीप को कुल 80887 तथा कोचे को 40240 मत प्राप्त हुए।
तोरपा विधानसभा सीट का इतिहास
तोरपा सीट झारखंड की 81 विधानसभा सीटों में महत्वपूर्ण स्थान रखती है। यह सीट खूंटी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आती है। रांची से कुछ ही दूरी पर बसे होने के चलते इस इलाके में स्कूल, अस्पताल समेत कई तरह की आधुनिक सुविधाएं पहुंच चुकी हैं। खूंटी जिले का यह क्षेत्र झारखंड के बड़े पर्यटन केंद्रों में गिना जाता है। यहां स्थापित पंचघाग बांध में 5 धाराएं हैं। बनई नदी खुद को पांच अलग-अलग धाराओं में बहकर निकलती है। यहां का अंगराबारी-शिव मंदिर सबसे प्रसिद्ध धार्मिक केंद्र है जो अपने शिव मंदिर के लिए जाना जाता है। हर साल सावन के दौरान एक महीने तक त्योहार मनाया जाता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।