खूंटी में पुलिस महकमे में फेरबदल, तीन निरीक्षकों का तबादला; देखें सूची
खूंटी जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों का तबादला किया गया है, जिसमें बाबू बंशी साव को खूंटी थाना प्रभारी बनाया ...और पढ़ें

खूंटी जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण किया गया।
संवाद सहयोगी, खूंटी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से जिले में तीन पुलिस निरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए नए स्थान पर पदस्थापित किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक के आदेश से जिलादेश संख्या 779/2026 जारी करते हुए सभी पदाधिकारी को तत्काल प्रभाव से उनके नई पदस्थापना स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।
जारी आदेश के अनुसार, खूंटी पुलिस केंद्र में पदस्थापित पुलिस निरीक्षक बाबू बंशी साव को खूंटी थाना प्रभारी के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं पुलिस निरीक्षक परशुराम पासवान को पुलिस केंद्र, खूंटी से स्थानांतरित कर तोरपा अंचल के पुलिस निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया है।
इसी तरह पुलिस निरीक्षक अनिल उरांव को भी पुलिस केंद्र, खूंटी से स्थानांतरित करते हुए खूंटी अंचल के पुलिस निरीक्षक की जिम्मेदारी सौंप गई है।
जिलादेश में तीनों पुलिस पदाधिकारियों को अविलंब अपने नए पदस्थापना स्थल पर योगदान करने और अनुपालन प्रतिवेदन समर्पित करने का निर्देश दिया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारियों, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस निरीक्षकों, थाना प्रभारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
यह भी पढ़ें- लोहरदगा में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 5 थाना प्रभारियों समेत 9 दारोगा का तबादला; देखें पूरी लिस्ट
यह भी पढ़ें- लातेहार स्वास्थ्य विभाग में 13 लिपिकों का तबादला, तीन दिन में नए स्थान पर देना होगा योगदान
यह भी पढ़ें- JBVNL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला; देखें सूची
