विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लातेहार स्वास्थ्य विभाग में 13 लिपिकों का तबादला, तीन दिन में नए स्थान पर देना होगा योगदान

Published: Sat, 26 Sep 2026 08:40 AM (IST)

लातेहार जिले में उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग के 13 लिपिकों का स्थानांतरण किया है, जो ...और पढ़ें

उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन ने किए तबादले।

उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन ने किए तबादले।

संवाद सूत्र, लातेहार। उपायुक्त के निर्देश पर सिविल सर्जन डा. राजमोहन खलखो ने जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तीन वर्ष या उससे अधिक समय से पदस्थापित 13 लिपिकों का स्थानांतरण किया गया है।

तबादले की सूची इस प्रकार हैः

  • करुणेश कुमार — सिविल सर्जन कार्यालय से सीएचसी मनिका।
  • अजय कुमार यादव — सिविल सर्जन कार्यालय से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लातेहार।
  • रूपक कुमार — सिविल सर्जन कार्यालय लातेहार से अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय लातेहार।
  • संजय सिन्हा — अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कार्यालय से सीएचसी बालूमाथ।
  • भुनेश्वर राम — सदर अस्पताल लातेहार से सीएचसी महुआडांड़।
  • संजीत कुमार — सीएचसी बालूमाथ से सिविल सर्जन कार्यालय लातेहार।
  • वृंदा गोप — सीएचसी बालूमाथ से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पल्हेया, मनिका।
  • जितेंद्र नायक — पीएचसी बारियातू, बालूमाथ से सीएचसी बरवाडीह।
  • विनिता देवी — सीएचसी चंदवा से सिविल सर्जन कार्यालय लातेहार।
  • मनोहर प्रसाद — सीएचसी मनिका से सीएचसी चंदवा।
  • श्रवण कुमार — सीएचसी बरवाडीह से सिविल सर्जन कार्यालय लातेहार।
  • अभिषेक कुमार — रेफरल अस्पताल गारू से सदर अस्पताल लातेहार।
  • अमित कुजूर — सीएचसी महुआडांड़ से रेफरल अस्पताल गारू।

सिविल सर्जन ने यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। संबंधित कार्यालय प्रधानों को निर्देश दिया गया है कि कर्मियों को तीन दिनों के अंदर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान के लिए विरमित करें। ऐसा नहीं होने पर सभी स्थानांतरित कर्मी 27 सितंबर 2026 के अपराह्न से स्वतः विरमित माने जाएंगे। 

यह भी पढ़ें- Bihar Teacher Transfer 2.0 : बांका में 755 शिक्षकों का तबादला, 130 KM दूर जाने वालों को घर के पास मिली पोस्टिंग

यह भी पढ़ें- JBVNL में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला; देखें सूची