Move to Jagran APP

डायन बिसाही के शक में अपराधियों ने वृद्ध के सिर को धड़ से किया अलग, युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी पुलिस

झारखंड के खूंटी में रविवार देर रात एक वृद्ध ग्रामीण की उसके घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या डायन बिसाही के आरोप में करने की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के अनुसार देर रात घर का छप्पर तोड़कर घर में घुसे अपराधियों ने 65 वर्षीय भानु मुंडा पर धारदार हथियार से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया।

By Mohit TripathiEdited By: Mohit TripathiPublished: Tue, 05 Sep 2023 02:00 AM (IST)Updated: Tue, 05 Sep 2023 02:00 AM (IST)
डायन बिसाही के शक में अपराधियों ने वृद्ध के सिर को धड़ से किया अलग। (प्रतीकात्मक फोटो)

संवाद सूत्र, अड़की (खूंटी): झारखंड के खूंटी जिले में अड़की थाना क्षेत्र के सेरेंगहातू गांव में रविवार देर रात एक वृद्ध ग्रामीण की उसके घर में गला रेत कर हत्या कर दी गई। उसकी हत्या डायन बिसाही के आरोप में करने की आशंका जताई जा रही है।

loksabha election banner

जानकारी के अनुसार, देर रात घर का छप्पर तोड़कर घर में घुसे अपराधियों ने 65 वर्षीय भानु मुंडा पर धारदार हथियार से हमला कर सिर को धड़ से अलग कर दिया।

रविवार सुबह गांव के ही दूसरे क्षेत्र में घर बनाकर रहनेवाले भानु मुंडा के छोटे बेटे सामू मुंडा को घटना की जानकारी मिली, तो इसकी सूचना अड़की थाना की पुलिस को दी।

युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ में जुटी पुलिस

पुलिस ने इस मामले में गांव के ही मदन मुंडा नामक एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। भानु मुंडा के बेटे सामू मुंडा ने बताया कि गांव के कई लोग उसके माता-पिता पर डायन होने का आरोप लगाते हुए मारने की धमकी देते थे।

कैसै घटी घटना

जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 11 बजे गांव के ही मदन मुंडा और मारंगडीह का एक युवक धारदार हथियार लेकर भानु मुंडा के घर आया था। उस समय भानु मुंडा और उसकी पत्नी गुरुवारी देवी घर में नहीं थे। घर में केवल उनकी मेहमान नतिनी हिशी देवी मौजूद थी।

आरोपियों ने नतिनी हिशी देवी से उसके नाना-नानी में पूछताछ की। अपराधियों ने नतिनी हिशी देवी को भी मारने का प्रयास किया, लेकिन वह वहां से भाग कर अपनी जान बचाने में सफल रही।

इस घटना के बाद भानुकी पत्नी गुरुवारी देवी और नतनी हिशी देवी डर से घर छोड़कर कहीं अन्यत्र चली गई, जबकि भानु मुंडा मुझे कुछ खतरा नहीं है, कहते हुए घर में ही रह गया। देर रात उसकी हत्या कर दी गई।

अड़की थाना प्रभारी ने दावा किया है कि शीघ्र ही इस हत्याकांड में शामिल सभी लोगों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.