Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जरियागढ़ राज परिवार की बैठक में पुरानी गरिमा बहाल रखने पर चर्चा

    By JagranEdited By:
    Updated: Sun, 05 Sep 2021 10:06 PM (IST)

    छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ की गरिमा को फिर से स्थापित करने और रियासत की मान-मर्यादा को बरकरार रखने के लिए राजपरिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर काम करेंगे।

    Hero Image
    जरियागढ़ राज परिवार की बैठक में पुरानी गरिमा बहाल रखने पर चर्चा

    संवाद सूत्र, कर्रा (खूंटी) : छोटानागपुर की पुरानी रियासत जरियागढ़ की गरिमा को फिर से स्थापित करने और रियासत की मान-मर्यादा को बरकरार रखने के लिए राजपरिवार के सभी सदस्य एकजुट होकर काम करेंगे। इस आशय का निर्णय राजघराने के सदस्यों ने रविवार को लाल सत्येंद्र नाथ शाहदेव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में लिया गया। दुर्गा पूजा, नाग पंचमी सहित अन्य सभी पुजा-अनुष्ठान शाहदेव परिवार की एक कमेटी के दिशा-निर्देश कर आयोजित होंगे। बैठक में लाल विजय नाथ शाहदेव ने कहा कि राज्य की धरोहर, संपदा, (चल अचल संपत्ति) को संरक्षित कर राज परिवार द्वारा आयोजित पूजा-अनुष्ठान, पर्व-त्योहार को पहले की तरह धूमधाम से मनाया जाएगा। बैठक में बारी-बारी से राज परिवार के सभी सदस्यों ने अपने विचार रखे। लाल अनूपेंद्र नाथ शाहदेव ने सभी तरह के कार्यक्रमों को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए कमेटी बनाने की बात रखी, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। कमेटी में लाल गुणेंद्र नाथ शाहदेव को अध्यक्ष, लाल ठाकुर लाल जयेंद्र नाथ शाहदेव, लाल विजय नाथ शाहदेव, लाल ज्योतिद्र नाथ शाहदेव को उपाध्यक्ष, लाल प्रेमेंद्र नाथ शाहदेव को सचिव, लाल ज्ञानेंद्र नाथ शाहदेव को उप सचिव, लाल अनूपेंद्र नाथ शहादेव को कोषाध्यक्ष, लाल ज्योतिद्र नाथ देव को उप कोषाध्यक्ष, अधिवक्ता लाल रूपेंद्र नाथ शाहदेव को विधि परामर्शी, लाल धर्मेंद्र नाथ शाहदेव को संरक्षक के अलावा अंबिका शर्मा, करुणाकर मिश्रा, अशोक कुमार शर्मा और राज परिवार के सभी सदस्यों को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। धन्यवाद ज्ञापन सत्येंद्र नाथ शाहदेव ने किया। बैठक में लाल प्रमेंद्र नाथ, लाल धर्मेंद्र नाथ, लाल ज्योतिद्र नाथ, लाल रूपेंद्र, लाल पुष्पेंद्र, लाल सचिद्र, लाल गिरेंद्र, लाल राघवेंद्र, लाल ध्रुववेंद्र, कुमार अनुपेंद्र कुमार सौरभ, कुमार गौरव, कुमार विक्रम, कुमार गौरव, (प्रिस) कुमार करण, कुमार हर्ष और लाल उदय नाथ शाहदेव समेत आसपास के ग्रामीण उपस्थित थे। ठाकुर लाल जयेंद्र नाथ शाहदेव बैठक में अनुपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें