Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 20 Aug 2020 06:48 PM (IST)

    भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई।

    कांग्रेस ने मनाई राजीव गांधी की जयंती

    खूंटी : भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 76वीं जयंती गुरुवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान जिला कार्यालय परिसर को झंडा-पताका से आकर्षक रूप से सजाया गया और मध्य में अपने प्रिय नेता के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रामकृष्ण चौधरी ने स्व. राजीव गांधी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अल्प समय में हमारे प्रिय नेता ने जो भारत को दिया वह अविस्मरणीय है। हमें उनके अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए एकजुट होकर काम करना है। इसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में सदर अस्पताल में एक दर्जन कांग्रेसियों ने रक्तदान किया। साथ ही इस अवसर पर सदर अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच एवं कोविड-19 अस्पताल एरेंडा में सिविल सर्जन के माध्यम से फल एवं अन्य सामग्री का वितरण किया गया। सभी कार्यक्रम शारीरिक दूरी का पालन करते हुए किए गए। इस अवसर पर पूर्व विधायक कालीचरण मुंडा, बैजनाथ मुंडा, प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश मिश्रा, विल्सन तोपनो, शशिकांत होरो, पीटर मुंडू, देवेंद्र महतो, कयूम अंसारी, सुशील सांगा, नरेश तिर्की, लुकस सोय, अनमोल होरो, अमित नाग, संदीप बड़ाईक, सुनील नायक, पौलुस पूर्ति, नियरजन तोपनो, अमित कुमार, तिजेश्वर महतो, सोनू साहू एवं अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।