Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    तोरपा : फोटो :: अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा तोरपा उप डाकघर

    By Edited By:
    Updated: Fri, 18 Nov 2011 01:13 PM (IST)

    तोरपा, संवाद सूत्र : तोरपा प्रखंड स्थित उप डाकघर अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत उक्त डाकघर पर भी अतिक्रमण का हथौड़ा चला। सामने वाला भाग को तोड़ दिया गया। ऐसे भी वहां के कर्मचारी काम के बोझ तले दबे हुए हैं। यहां पर काम करने के लिए पर्याप्त कमरा भी नही है। स्थिति ऐसी है कि बैठकर काम करने वाले कर्मचारियों को बैठने तक को जगह नही हैं। ऊपर से मनरेगा, वृद्धा पेंशन एवं विभागीय कार्य अलग से। उक्त उप डाकघर के अधीन 26 शाखा हैं, जो तोरपा, रनिया और कामडारा प्रखंड तक फैला हुआ है। उप डाकघर के पोस्ट मास्टर धनेश्वर महतो का कहना है कि यहां पर कर्मचारी के नाम पर एक भी स्टाफ नही है। उन्हें ही अकेले सारा काम निपटाना पड़ता है। महतो ने कहा इस संबंध में कई बार मौखिक व लिखित शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी हैं लेकिन अब तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर