गुरु दक्षिण पर्व की तैयारी में जुटी विद्यासागर रक्षा समिति
विद्यासागर (जामताड़ा) पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के कर्मभूमि नंदनकानन विद्यासागर (करमाटांड़) में गुरुवार को विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति की बैठक में 29 मार्च को आयोजित होनेवाले गुरु दक्षिणा पर्व की तैयारी पर बल दिया गया। समिति 29 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता भी करेगी। मौके पर प्रभातफेरी व रोड रेस के लिए तैयारी करने की रणनीति बनी। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
विद्यासागर (जामताड़ा) : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के कर्मभूमि नंदनकानन विद्यासागर (करमाटांड़) में गुरुवार को विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति की बैठक में 29 मार्च को आयोजित होनेवाले गुरु दक्षिणा पर्व की तैयारी पर बल दिया गया। समिति 29 मार्च को खेलकूद प्रतियोगिता भी करेगी। मौके पर प्रभातफेरी व रोड रेस के लिए तैयारी करने की रणनीति बनी। संध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।
समिति ने विद्यासागर के सुंदरीकरण के बारे में सरकार से वार्ता करने, नंदनकानन परिसर अवस्थित भवन को म्यूजियम की तर्ज पर विकसित करने, विद्यासागर की स्मृतियों को सहेजने का निर्णय लिया। कहा गया कि पंडित ईश्वरचंद्र विद्यासागर जिस उद्देश्य से विद्यासागर (करमाटांड़) आए थे। उनका सपना आज भी अधूरा रह गया है। पूर्व में होम्योपैथिक क्लीनिक चलता था। अब वह बंद है। कहा गया कि सभी के सहयोग से होम्योपैथिक दवा निशुल्क देने की व्यवस्था फिर बनाई जाएगी। इसके लिए चिकित्सक से बात की जाएगी। समिति के लोगों ने कहा कि स्थानीय प्रखंड विकास पदाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि यहां पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर स्मृति स्थल को पूरी तरह से सुंदरीकरण किया जाएगा परंतु अब तक इस पर पहल नहीं हुई है। इसे लेकर समिति बीडीओ से मिलकर अपनी बातें रखेगी। समिति के लोगों ने बताया कि विगत वर्ष विद्यासागर की जयंती उत्सव धूमधाम से मनाने के बाद कार्यक्रम को सफल बनाने में आर्थिक सहयोग करनेवाले को समिति पत्र लिखकर धन्यवाद ज्ञापित करेगी। मौके पर देवाशीष मिश्र, चंदन मुखर्जी, सच्चिदानंद सिन्हा, तपन राय, मानस बनर्जी, विद्रोह मित्र, राजेश मंडल, कृष्णा यादव, दिनेश यादव, ज्योति साह, डीडी भंडारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।