विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आवास योजना में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

By JagranEdited By:
Published: Fri, 03 Jun 2022 07:23 PM (IST)

आवास योजना में कोताही करने वाले त्याग पत्र दें अन्यथा कार्रवाई

आवास योजना में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई
आवास योजना में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

आवास योजना में कोताही बरतने वालों पर होगी कार्रवाई

फोटो न. 18

--- करमाटांड़ में बीडीओ ने की पीएम आवास योजना की समीक्षा

संवाद सूत्र , करमाटांड़ (जामताड़ा): करमाटांड़ प्रखंड सभागार में शुक्रवार को बीडीओ अजफर हसनैन की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर स्वयंसेवकों के साथ बैठक हुई। बैठक में बीडीओ ने लंबित प्रधानमंत्री आवास योजना को ले कर्मियों को फटकार लगाई तथा उन्होंने कार्य के प्रति कोताही बरतने वाले लोगों को स्वेच्छा से त्यागपत्र देने को कहा अन्यथा कार्रवाई करने की नसीहत दी। 210 लंबित आवास को जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया। जो कर्मी लगन से काम नहीं करेंगे उनके विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। प्रधानमंत्री आवास योजना में किसी तरह के कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगन और मेहनत से कार्य करें। मौके पर गौरव कुमार, बीपीओ वाणी व्रत, विमल गुप्ता, राजेश गुप्ता आदि उपस्थित थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।