Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चेंगईडीह पंचायत में समीना बनी निर्विरोध उप मुखिया

    By JagranEdited By:
    Updated: Thu, 23 Jun 2022 04:01 AM (IST)

    चेंगईडीह पंचायत में समीना बनी निर्विरोध उप मुखिया ...और पढ़ें

    Hero Image
    चेंगईडीह पंचायत में समीना बनी निर्विरोध उप मुखिया

    चेंगईडीह पंचायत में समीना बनी निर्विरोध उप मुखिया

    संवाद सूत्र, जामताड़ा : जामताड़ा प्रखंड अंतर्गत चेंगायडीह पंचायत भवन में बुधवार को मुखिया शकीला देवी ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ मोहम्मद जहीर आलम ने शपथ दिलाई। मौजूद वार्ड सदस्यों ने भी मुखिया के साथ शपथ ग्रहण किया। इसके बाद उप मुखिया चयन प्रक्रिया शुरू की गई। इस दौरान अलीमुद्दीन अंसारी की पत्नी समीना बीवी ने निर्वाची पदाधिकारी को मोहम्मद जहीर आलम के समक्ष नामांकन किया। नामांकन पत्र जांच के उपरांत सही पाया गया। उसके बाद और कोई प्रत्याशी नामांकन नहीं करने के बाबत निर्वाची पदाधिकारी ने समीना बीवी को उप मुखिया पद पर निर्वाचित घोषित कर दिया। निर्वाची पदाधिकारी ने समीना बीवी को प्रमाण पत्र देते हुए पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस मौके पर नवनिर्वाचित मुखिया शकीला देवी ने कहा कि पंचायत को विकास के मामले में नंबर वन बनाने का कार्य किया जाएगा। विकास योजनाएं गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे इस को प्राथमिकता के तौर पर रखने की बात कही। किसी भी तरह की समस्या होने पर सूचना देने को कहा निश्चित रूप से समाधान किया जाएगा। वहीं उप मुखिया समीना बीबी ने कहा कि विकास योजनाओं में मुखिया के साथ कदम से कदम मिलाकर चलूंगी। विकास कार्य में तेजी लाने का प्रयास करूंगी। मौके पर वार्ड सदस्य समीम अंसारी, मन्नान अंसारी, कबीर अंसारी, नजमा खातून, कुरेशा खातून, मालती देवी, रहीना खातून, शेरून निशा, कौशल्या चक्रवर्ती, शांति तुरी, लखिमनी मरांडी, विपद मंडल, रियासत अंसारी, शबनम खातून, रामलाल मुर्मू सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें