राम-जानकी विवाह महोत्सव से बही भक्ति धार
संवाद सहयोगी जामताड़ा राम जानकी विवाह महोत्सव कोर्ट रोड स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, जामताड़ा : राम जानकी विवाह महोत्सव कोर्ट रोड स्थित हनुमान मंदिर में आयोजित हुआ। बुधवार से चल रहे दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान गुरुवार दोपहर सार्वजनिक हवन व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान भक्ति भी धार बहती रही। महोत्सव का आयोजन हनुमान मंदिर संचालन समिति के सौजन्य में आयोजित किया गया। पहले दिन प्रात:कालीन अवधि से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया। जो दूसरे दिन दोपहर तक चलता रहा। अखंड कीर्तन हिन्दी, बांग्ला, खोरठा भाषाओं में पेश किया। वहीं, महिलाओं ने विवाह समारोह में मांगलिक गीत की प्रस्तुति दी।
गुरुवार को सुबह से ही मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना, रामायण पाठ, रामलीला से संबंधित झांकी आदि धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन शुरू हो गया, जो दोपहर तक चलता रहा। मुख्य यजमान तरुण गुप्ता दंपती की उपस्थिति में सार्वजनिक हवन संपन्न हुआ। मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया। आयोजन में समिति के सुभाष गुटगुटिया, रामबाबू, अरुण कुमार शर्मा, ओंकार सिंह, मनोज गुप्ता समेत मंदिर संचालन समिति के अन्य सदस्य शामिल थे।
मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा): नारायणपुर प्रखंड के भैयाडीह स्थित मानस मंदिर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम तथा आदिशक्ति माता किशोरी का विवाह उत्सव धूमधाम से आयोजित किया गया। विवाह पंचमी महोत्सव को लेकर शंकरपुर मंदिर से गाजे-बाजे के साथ बरात मानस मंदिर पहुंची। जहां मिथिलांचल की परंपरा के तहत भगवान श्री राम विवाह संपन्न हुआ। इस उत्सव को देखने के लिए लोगों की बड़ी भीड़ उमड़ी। विवाह उत्सव के दौरान वर तथा वधु पक्ष की ओर से परंपराओं के तहत मिथिला के गाली, गीत, हंसी, मजाक, ठिठोली तथा विवाह के गीत से लोग भाव विभोर होते रहे। दुल्हन की तरह सजा मानस मंदिर लोगों को आकर्षित कर रही थी। मंदिर की खूबसूरत सजावट आकर्षण का केंद्र बनी थी। विवाह उत्सव महंत श्रीकांत तिवारी के उपस्थिति में पुरोहित जयदेव पाठक ने संपन्न कराया। वहीं भजन कीर्तन की टोली की अगुवाई भीम मंडल, भानु तिवारी व भरत भंडारी ने किया। इस टोली के कलाकारों ने बुधवार की रात्रि में लोगों को अपने भजनों से भाव विभोर कर दिया। मौके पर भागवत तिवारी, सुनील तिवारी, प्रकाश पंडित आदि उपस्थित थे।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।