जामताड़ा पुलिस महकमे में फेरबदल, नारायणपुर में नए थाना प्रभारी और इंस्पेक्टर नियुक्त
Jamtara News: पुलिस व्यवस्था में बदलाव करते हुए नारायणपुर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक का तबादला किया गया है। राजीव ...और पढ़ें

नारायणपुर के नए थाना प्रभारी राजीव रंजन का स्वागत। (फोटो: जागरण)
HighLights
जामताड़ा पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए।
नारायणपुर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक बदले गए।
नए अधिकारियों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती।
संवाद सहयोगी, मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा)। झारखंड के जामताड़ा जिले में एसपी ने पुलिस व्यवस्था में कुछ बदलाव किए हैं। नारायणपुर थाना प्रभारी और पुलिस निरीक्षक का तबादला किया गया है।
नारायणपुर थाना क्षेत्र में पुलिस को नई कमान मिली है। नारायणपुर थाना प्रभारी के रूप में राजीव रंजन ने योगदान दिया है, जबकि पुलिस निरीक्षक कार्यालय में रघुनाथ किस्कू ने पदभार संभाल लिया है।
दोनों अधिकारियों के योगदान के बाद क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की नई कार्यशैली को लेकर लोगों की निगाहें टिकी हैं। नारायणपुर के पूर्व थाना प्रभारी मुराद हसन और पूर्व पुलिस निरीक्षक रविंद्र नाथ यादव का स्थानांतरण पुलिस केंद्र, जामताड़ा कर दिया गया है। इनके स्थान पर राजीव रंजन और रघुनाथ किस्कू को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नए अधिकारियों के समक्ष क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध पर अंकुश लगाने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण करने और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की चुनौती होगी।
नारायणपुर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना भी उनकी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि नए अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। साथ ही अपराधियों पर सख्ती और आम लोगों के साथ संवेदनशील व्यवहार को प्राथमिकता दी जाएगी।
यह भी पढ़ें- मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
यह भी पढ़ें- रीगा स्टेशन पर अब रुकेगी हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत