विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रीगा स्टेशन पर अब रुकेगी हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत

Published: Thu, 12 Nov 2026 11:58 PM (IST)

रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस को रीगा स्टेशन पर दो मिनट का प्रायोगिक ठहराव दिया है। ...और पढ़ें

हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का रीगा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव। (सांकेतिक फोटो)

 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस का रीगा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर ठहराव। (सांकेतिक फोटो)

जागरण संवाददाता, जामताड़ा। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए ट्रेन संख्या 17005/17006 हैदराबाद-रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस को रीगा स्टेशन पर प्रायोगिक आधार पर दो मिनट का ठहराव देने का निर्णय लिया है।

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ट्रेन संख्या 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस 12 नवंबर से हैदराबाद से खुलने वाली यात्राओं के लिए रीगा स्टेशन पर दोपहर 3:08 बजे पहुंचेगी और 3:10 बजे प्रस्थान करेगी। इस स्टेशन पर ट्रेन का पहला ठहराव 14 नवंबर को होगा।

वहीं, वापसी में ट्रेन संख्या 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस 15 नवंबर से रक्सौल से खुलने वाली यात्राओं के लिए रीगा स्टेशन पर सुबह 04:23 बजे पहुंचेगी और 04:25 बजे रवाना होगी। इस ट्रेन का पहला ठहराव भी 15 नवंबर को होगा।

छठ पर दरभंगा, बरौनी और रक्सौल के लिए विशेष ट्रेनें

छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दरभंगा, बरौनी और रक्सौल के लिए विशेष ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इसके तहत एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-दरभंगा के बीच एक जोड़ी टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन चलेगी। वहीं, चेन्नई सेंट्रल से बरौनी और पोदनूर से रक्सौल के लिए एक-एक फेरे की एकतरफा विशेष ट्रेन चलाई जाएगी।

ट्रेन संख्या 06131 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-दरभंगा एक्सप्रेस 11 नवंबर को चेन्नई से 11 बजे रवाना हुई है। इसका दरभंगा पहुंचने का निर्धारित समय 13 नवंबर को दोपहर 13 बजे है। वापसी में ट्रेन संख्या 06132 दरभंगा-चेन्नई एक्सप्रेस 14 नवंबर को दरभंगा से 15 बजे खुलेगी और 16 नवंबर को 3:45 बजे चेन्नई पहुंचेगी।

वहीं, ट्रेन संख्या 06133 चेन्नई सेंट्रल-बरौनी विशेष ट्रेन 11 नवंबर को 23:50 बजे चेन्नई से रवाना हुई है। इसका बरौनी पहुंचने का निर्धारित समय 13 नवंबर को आठ बजे है।

इसके अलावा ट्रेन संख्या 06135 पोदनूर-रक्सौल विशेष ट्रेन 11 नवंबर को रात 8:20 बजे पोदनूर से रवाना हुई है। यह 14 नवंबर को दोपहर 12 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

आसनसोल मंडल के अंतर्गत इन ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर निर्धारित किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले एनटीईएस या 139 के माध्यम से ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।