Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पाक रमजान के महीने में विधायक कर रहे लोगों की मदद

    By JagranEdited By:
    Updated: Mon, 25 Apr 2022 08:29 PM (IST)

    पाक रमजान के महीने विधायक कर रहे लोगों की मदद ...और पढ़ें

    Hero Image
    पाक रमजान के महीने में विधायक कर रहे लोगों की मदद

    पाक रमजान के महीने में विधायक कर रहे लोगों की मदद

    जागरण संवाददाता, जामताड़ा : जामताड़ा विधायक डाक्टर इरफान अंसारी रमजान के पाक महीने में लगातार जरूरतमंदों को वस्त्र एवं आर्थिक सहायता दे रहे हैं। सोमवार को वस्त्र वितरण करते हुए इरफान अंसारी ने कहा कि रमजान, होली, दुर्गापूजा, क्रिसमस, काली पूजा या फिर ठंड के मौसम में लोगों की वे दिन रात सेवा करते हैं। रमजान पाक महीना होता है और इस माह में हमेशा गरीबों की सेवा करनी चाहिए। वे लगातार जरूरतमंदों की मदद करते हैं। सबकी ईद खुशियों से भरी हो यही उनका प्रयास है। कहा सेवा से बढ़कर कोई धर्म नहीं। सच्चा इंसान हमेशा लोगों की सेवा करता है। उनके पिता फुरकान अंसारी जी ने हमेशा लोगों की सेवा की है। वे भी उन्हीं की शिक्षा से दिन रात निश्स्वार्थ भाव से सेवा कार्यों में जुटे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें