Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jamtara News : कब्र बना कुआं, मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत; अस्‍पताल में भर्ती कराए गए 3 घायल

    Updated: Tue, 28 May 2024 01:27 PM (IST)

    Jharkhand News जामताड़ा में कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के नमूमनधरा गांव में एक निर्माणाधीन कुआं मजदूरों के लिए कब्रगाह बन गया है। इसके मलबे में दबकर एक मजदूर की मौत हो गई है जबकि तीन घायलों का अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। हादसा मंगलवार सुबह के वक्‍त हुआ। इस दौरान कुएं की खोदाई के लिए नीचे उतरे मजदूरों पर भरभराकर मिट्टी गिर गई।

    Hero Image
    कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के नमूमनधरा गांव में एक निर्माणाधीन कुआं

    संवाद सूत्र, कुंडहित (जामताड़ा)। कुंडहित प्रखंड क्षेत्र के नमूमनधरा गांव में एक निर्माणाधीन कुआं मजदूरों के लिए कब्रगाह बन गया। मंगलवार की सुबह कुएं की खोदाई के दौरान मिट्टी धंसने से नीचे काम कर रहे दो मजदूर दब गए। जबकि ऊपर मौजूद दो मजदूर भी मलबे के ढेर पर जा गिरे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह तीन मजदूरों को जिंदा बचा लिया। जबकि मलबे के ढेर में अधिक देर तक दबे रहने की वजह से एक मजदूर साधन माल की मौत हो गई। माधन माल कालीपाथर गांव के रहने वाले थे।

    जोरदार आवाज के साथ नीचे गिरी मिट्टी

    मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि मनरेगा योजना के मद से इस कुएं का निर्माण कार्य चल रहा है। सुबह के समय दो मजदूर साधन माल व उत्तम घोष नीचे कुएं की खोदाई के लिए गैंता-कुदाल लेकर उतरे थे।

    अभी उन्होंने खोदाई शुरू ही की थी कि अचानक जोरदार आवाज के साथ भरभराकर मिट्टी का ढेर दोनों मजदूरों पर गिर पड़ा।

    जब तक कोई कुछ भी समझ पाता ऊपर काम कर रहे दो अन्य मजदूर नदिया घोष और मृणमय घोष भी मलबे के ढेर पर ऊपर से गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और लोगों ने तत्काल मजदूरों को बचाने में जुट गए।

    घायल तीन मजदूरों का अस्‍पताल में इलाज जारी

    काफी देर तक मशक्कत करने के बाद मजदूर नदिया घोष और मृणमय घोष को बाहर निकाला गया। जबकि मलबा हटाने पर ढेर में दबे उत्तम घोष को भी किसी तरह से जिंदा बचा लिया गया। जबकि साधन माल पर मलबे के अंदर ही दबे रह गए।

    घटना की सूचना मिलती ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के अधिकारी के साथ बचाव दल भी पहुंचा और जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम शुरू किया गया।

    तकरीबन तीन घंटे की मशक्कत के बाद साधन माल का शव मलबे के ढेर से निकाला जा सका है। जबकि हादसे में घायल हुए तीनों मजदूरों का कुंडहित अस्पताल में इलाज चल रहा है।

    ये भी पढ़ें: 

    Hemant Soren : हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, ED ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा वक्‍त

    अब इंतजार हुआ खत्‍म! बिरसानगर में 1300 लोगों को जल्‍द मिल जाएगा पीएम आवास, तेजी से कंप्‍लीट किए जा रहे घर