Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्वदेशी अपनाकर देश को बनाएं आत्मनिर्भर

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 07 Aug 2021 08:01 PM (IST)

    करमाटांड़ (जामताड़ा) करमाटांड़ भाजपा महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी की अध्यक्षत

    Hero Image
    स्वदेशी अपनाकर देश को बनाएं आत्मनिर्भर

    करमाटांड़ (जामताड़ा) : करमाटांड़ भाजपा महिला मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष रेखा देवी की अध्यक्षता में शनिवार को कालाझरिया गांव में हैंडलूम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर बतौर मुख्य अतिथि भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष लीला शर्मा ने हैंडलूम कार्यक्रम आरंभ किया। इससे पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मीना शर्मा ने स्वदेशी अपनाने को कहा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि भारत को विश्व की बड़ी शक्ति बनने के लिए स्वदेशी की ओर लौटना होगा। उन्होंने कहा कि बहरहाल भारत के प्रत्येक व्यक्ति पर लगभग 40 हजार रुपये का कर्ज है और यह कर्ज हर साल बढ़ते जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर देश को कर्ज से मुक्त करवाना है तो स्वदेशी अपनाना होगा। विज्ञापनों की मायाजाल में फंसकर विदेशी वस्तुओं को आकृष्ट होते हैं उन्होंने कहा कि विज्ञापन में उत्पाद के बारे में कम और ब्रांड के बारे में ज्यादातर प्रचार किया जाता है। उन्होंने बताया कि सभी कोई अपने नजदीक बननेवाली वस्तुओं का प्रयोग करें। भारत को विश्व की बड़ी शक्ति बनने के लिए स्वदेशी की ओर लौटना होगा। उन्होंने भाजपा महिला मोर्चा की सभी महिलाओं को हैंडलूम के तहत स्वदेशी वस्तु अपनाने को कहा। साथ ही आसपास के लोगों को भी स्वदेशी वस्तु बनाने के लिए जागरूक करने की बात कही। जिससे ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलेगा और देश में भुखमरी जैसी समस्याओं से हम ऊपर उठ सकेंगे। कार्यक्रम के बाद कोविड-19 के तहत सभी को मास्क पहनकर रहने व शारीरिक दूरी बनाकर रहने की बात कही। इसके बाद उन्होंने कोविड-19 में कार्य करनेवाली स्वास्थ्य सहिया तथा डाक्टरों को पुष्प एवं गमछा देकर सम्मानित किया। इस मौके पर महिला मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सुनीता रावत, पूनम देवी, अर्चना गुप्ता, स्वाती देवी, रेखा देवी, झूमा मंडल, वीणा देवी, खुशबू देवी आदि दर्जनों भाजपा महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें