25 छात्रों के बीच किट का वितरण किया गया
25 छात्रों के बीच किट का वितरण किया गया

25 छात्रों के बीच किट का वितरण किया गया
संवाद सूत्र, करमाटांड़ (जामताड़ा) : पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की कर्मभूमि नंदनकानन परिसर में रविवार को कोलकाता उत्तरपाड़ा प्रेरणा के संस्था एवं मिताली महिला विभाग के द्वारा गरीब असहाय बच्चों के बीच किट वितरण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीआइ हितेश दास, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपाध्यक्ष विद्रोह एवं स्मृति रक्षा समिति के सचिव चंदन उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। जिसके बाद आए हुए अतिथियों को गमछा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तरपाड़ा प्ररेणा समिति के प्रीतम चटर्जी ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा से जोड़ने एवं शिक्षा की सामग्री उपलब्ध कराना है उसके रविवार को करमाटांड़ के नंदनकानन परिसर में करीब 25 बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया है। आगे उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर जिस उद्देश्य से करमाटांड़ पहुंचे थे। उनके चलाए हुए मार्गों पर चलने का प्रयास संस्था के द्वारा किया जा रहा है। जिससे गरीब असहाय बच्चों को शिक्षा के साथ जोड़ने में किसी तरह की कोई परेशानी ना हो। शिक्षित समाज ही सुसज्जित समाज का निर्माण करती है। इधर में मिताली महिला विभाग के हृषिता गुप्ता बक्शी ने बताया कि संस्था के माध्यम से शिक्षा के साथ-साथ शिक्षा सामग्री भी उपलब्ध कराना है। केवल पश्चिम बंगाल में ही नहीं अन्य राज्यों में भी जहां शिक्षा की जरूरत है उन लोगों को शिक्षा से जोड़ना एवं शिक्षक सामग्री को उपलब्ध कराना हमारा कर्तव्य है।
इधर, विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के उपाध्यक्ष विद्रोह मित्रा ने बताया कि विद्यासागर स्मृति रक्षा समिति के सदस्यों के द्वारा लगातार गरीब और असहाय लोगों के बीच सहायता उपलब्ध कराया जाता है। इस निमित्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस मौके पर राजा सरस्वती शिशु मंदिर के शिक्षक श्यामल किशोर झा, बाबूलाल दास, सुनील दास, चंदन मुखर्जी, विद्रोह मित्र समेत दर्जनों लोग शामिल थे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।