Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम की मार करेगी परेशान, हीटवेव के साथ बढेगा तापमान; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Fri, 14 Mar 2025 08:34 AM (IST)

    झारखंड में मार्च के महीने में ही मई जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। प्रदेश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। वहीं आने वाले दिनों में तापमान में और इजाफा होने के आसार हैं। होली के त्योहार पर भी झारखंड के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। आने वाले दिनों में लोगों की परेशानी और बढ़ेगी।

    Hero Image
    झारखंड में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार

    कौशल सिंह, जामताड़ा। झारखंड में मार्च में ही मई जैसी तपिश का अनुमान है। मौसम विभाग ने अचानक तेज धूप बढ़ने को लेकर अलर्ट जारी किया है। पूर्वानुमान के अनुसार 14 मार्च को प्रदेश के कई हिस्से में ऊष्ण लहर चलने के आसार हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
    • मौसम में आए इस बदलाव की वजह से जामताड़ा समेत पूरे प्रदेश के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की जाएगी।
    • इस दौरान अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 13 मार्च को जामताड़ा का अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    ऊष्ण हवाओं व एंटी साइक्लोन की वजह से बदला मौसम

    भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र रांची के वरीय मौसम विज्ञानी अभिषेक आनंद ने बताया कि मार्च के दूसरे ही हफ्ते पश्चिमी क्षेत्र से आ रही ऊष्ण हवाओं व एंटी साइक्लोन की वजह से यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

    अमूमन पूर्व के वर्षों में ऐसा कम देखने को मिलता था, लेकिन कुछ वर्षों से क्लाइमेट चेंज, घटते वन्य क्षेत्र और स्थानीय स्तर पर हो रहे भौगोलिक बदलाव की वजह से भी मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।

    हीट वेब का सघन क्षेत्र दक्षिण पूर्व कोल्हान से शुरू होकर धीरे-धीरे पूरे प्रदेश पर प्रभावी रहेगा। झारखंड के सीमावर्ती जिलों पर भी इसका प्रभाव देखने को मिलेगा।

    अभिषेक आनंद, मौसम विज्ञानी

    दो से पांच दिनों तक हीट वेब का प्रकोप

    मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वनुमान रिपोर्ट के अनुसार अगले कुछ दिनों के दौरान जामताड़ा समेत प्रदेशभर में दो से पांच डिग्री सेल्सियस तक अधिकतम व न्यूनतम पारे में बढ़ोतरी दर्ज होगी। 14 मार्च से मौसम में बदलाव का यह दौर जारी होगा और 15 व 16 तारीख को इसका असर ज्यादा प्रभावी नजर आएगा।

    विभाग जानकारी के अनुसार अगले दो से पांच दिनों तक यह प्रभावी रहेगा। हीट वेब के प्रभावी होने की वजह से मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों को ज्यादा जरूरी ना हो तो घर से बाहर ना निकलने की सलाह दी जारी की गई है। साथ ही हीट वेब से बचने के लिए जरूरी एहतियात भी बरतने की सलाह दी गई है।

    जिलेवार अधिकतम और न्यूनतम तापमान का आंकड़ा

    जामताड़ा

    तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    13 दिसंबर  37  19
    14 दिसंबर  37  20
    15 दिसंबर  38  21
    16 दिसंबर  39  22
    17 दिसंबर  39  22

    धनबाद

    तारीख अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
    13 दिसंबर  37   19 
    14 दिसंबर  37  20
    15 दिसंबर  38  21
    16 दिसंबर  39  22
    17 दिसंबर  39   22

    ये भी पढ़ें

    Bihar Weather Today: होली पर रंग बदलेगा बिहार का मौसम, सताएगी भीषण गर्मी; इन जिलों में बारिश का भी अलर्ट

    आज होली पर बरसेंगे बादल! दिल्ली-यूपी में बारिश का अलर्ट; कश्मीर में बर्फबारी से जीवन अस्त-व्यस्त