विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

झारखंड में किसानों को 50% अनुदान पर मिल रहे गेहूं-मसूर के बीज, जामताड़ा के नगरी लैम्प्स में वितरण शुरू

Published: Sat, 07 Nov 2026 06:11 PM (IST)

Jamtara News: झारखंड सरकार ने किसानों को रबी फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित करने हेतु गेहूं और मसूर के बीज 50% अनुदान पर वितरित करना शुरू कर दिया है।

जामताड़ा के नगरी लैम्प्स में बीज वितरण का शुभारंभ। (फोटो जागरण)

जामताड़ा के नगरी लैम्प्स में बीज वितरण का शुभारंभ। (फोटो जागरण)

HighLights

  1. किसानों को रबी फसल के लिए 50% अनुदान पर बीज।

  2. गेहूं और मसूर के बीज का वितरण जामताड़ा में शुरू।

  3. सरकार का लक्ष्य कृषि को मजबूत करना, किसानों को लाभ।

संवाद सहयोगी, कुंडहित (जामताड़ा)। झारखंड में किसानों को रबी फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की ओर से गेहूं और मसूर के बीज का वितरण शुरू कर दिया गया है। किसानों को 50 प्रतिशत अनुदान पर बीज उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

जामताड़ा जिले के कुंडहित प्रखंड के नगरी लैंप्स में बीज वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन झामुमो प्रखंड अध्यक्ष आफिसर हेंब्रम और विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शरम मंडल ने कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य किसानों को रबी फसल की खेती के लिए प्रोत्साहित करना और कम लागत पर गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराना है। अनुदान पर बीज मिलने से किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी और खेती की लागत कम होगी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हितों को प्राथमिकता देते हुए कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। किसानों को समय पर बीज, खाद और अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।

उन्होंने किसानों से सरकारी कृषि योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने और आधुनिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर बेहतर उत्पादन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसानों की खुशहाली और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती से ही राज्य का समग्र विकास संभव है।

मौके पर बीईओ मनोरंजन मिर्धा, संतोष गोराई, फकीर मन्ना, नक्साल खां, स्वपन पाल, दीपक मंडल और अर्जुन बास्की सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें- जामताड़ा के रणचापड़ में कृषक पाठशाला, किसानों को मिली वैज्ञानिक खेती और मृदा संरक्षण की जानकारी

यह भी पढ़ें- मधुमक्खी पालन से बढ़ेगी जामताड़ा के किसानों की आय, कम जमीन और सीमित संसाधनों में बेहतर स्वरोजगार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।